लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले पीएम मोदी को दी ये सलाह, कहा- 'सीधे हो जाएं और सीधे ही चलें'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 2, 2019 20:40 IST

शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में ये ऐलान किया है कि वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने ऐलान के बाद ये तय माना जा रहा है कि पटना साहिब से उनको ही टिकट दिया जाएगा।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले शत्रुघ्न सिन्हाकांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। पीएम मोदी पर तंज करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बाद एक तीन ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में सिन्हा ने लिखा, 

''माननीय आउटगोइंग सरजी, अपने भाषणों के बाद अपनी वाहवाही कराने के लिए विभिन्न चैलन और प्रायोजित जनता के पीछे पैसे खर्च करना बंद कीजिए। आप ऐसा करते ही क्यों है, मुझे समझ में नहीं आता है। आपके भाषण में हमेशा से तथ्यों की कमी रही है।''

दूसरे ट्वीट में लिखा, 

''इन दिनों तो आप लोगों को हद से ज्यादा चिड़चिड़ा बना दे रहे हैं। मैं आपके द्वारा किए जाने वाले ईवीएम गड़बड़ी और आपके घमंड के बावजूद मैं आपका हितैषी हूं। अब इस ऐन मौके पर मैं आपको एक सुझाव देना चाहूंगा कि आप सीधे हो जाएं और सीधे ही चलें।''

तीसरे ट्वीट लिखा, 

''आप पेड न्यूज चैनल पर ना जाएं। आपको रियल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जाना चाहिए। जहां रवीश कुमार और प्रसून वाजपेयी जेसै पत्रकार होते हैं। जिन्हें खरीदा नहीं जा सकता है और वह आपसे राष्ट्र की रुचि से जुड़े सही सवाल पूछेगें। ऐसे प्रेस के पास जाना चाहिए जो चमचे ना हो और जिन्हें चुप नहीं कराया जा सकता।   

शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में ये ऐलान किया है कि वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने ऐलान के बाद ये तय माना जा रहा है कि पटना साहिब से उनको ही टिकट दिया जाएगा। 28 मार्च को शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने खुद इसका ऐलान करते हुए कहा था, ''मैं जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर लूंगा। शायद नवरात्री में मैं आपको कोई अच्छी खबर सुना सकता हूं। लेकिन ये तय है कि मैं कांग्रेस ही ज्वाइन करूंगा।''

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज