लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के बयान पर बोले शशि थरूर- हिंदुत्ववादी बनाना चाहते हैं हिन्दू पाकिस्तान

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 27, 2017 17:39 IST

भारतीय जनता पार्टी ने भी अनंत कुमार हेगड़े के इस बयान से दूरी बना ली है।

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के संविधान और सेकुलर पर दिए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए  कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार (27 दिसंबर) को कहा कि हिन्दुस्तान इस विचार को पूरी तरह से अस्वीकार कर चुका है। थरूर ने एक ट्वीट किया, "हिदुत्ववादी भारत को भौगौलिक इकाई के रूप में स्वीकार नहीं करते और वो इसे हिन्दू राष्ट्र: एक हिन्दू पाकिस्तान बनाना चाहते हैं।" केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने कर्नाटक में एक कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी 'देश के संविधान को बदलेगी।' हेगड़े ने खुद को सेकुलर मानने वालों के बारे में भी विवादित बयान दिया।

 शशि थरूर ने ट्वीट किया, "सरकार पूरी तरह से संविधान में संशोधन प्रस्तावित करने के हकदार हैं और उनका इरादा भी यही था कि वह इसमें बदलाव करें। हालांकि उन्हें इस बात का भी तर्क दिया था कि 100 बार से ज्यादा संविधान में संशोधन किया गया है। लेकिन देश की जनता ने इस ठुकरा दिया है।" बता दें कि शशि थरूर ने यह ट्वीट वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के ट्वीट के जवाब में किया। 

भारतीय जनता पार्टी ने भी अनंत कुमार हेगड़े के इस बयान से दूरी बना ली। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद कर्नाटक के लिए नियुक्त भाजपा प्रवक्ता वामनाचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि हेगड़े ने क्या कहा, पार्टी उसमें पड़ना नहीं चाहती। उन्होंने जो कुछ कहा, वह हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है।

गौरतलब है कि केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री हेगड़े ने सोमवार (25 दिसंबर) को कहा था कि भाजपा 'संविधान बदलने के लिए' सत्ता में आई है। कोप्पल जिले के कुकनूर में एक कार्यक्रम के दौरान हेगड़े ने यह बात कही थी।

टॅग्स :शशि थरूरबीजेपीकांग्रेसइंडियानरेंद्र मोदीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार