लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने कहा, "भाजपा का केवल एक ही मकसद है, क्षेत्रीय दलों को पूरा तरह से खत्म करना है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 10, 2022 19:06 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आरोप लगाया है कि साल 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय सहयोगियों को खत्म करने के रास्ते पर चलते हुए अपनी राजनीतिक सत्ता को हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने महाराष्ट्र समेत देश की मौजूदा सियासत पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा पर किया हमलाभाजपा क्षेत्रीय दलों को खत्म करने वाला मॉडल अपना कर प्रदेशों में क्षेत्रीय दलों को कमजोर कर रही है भाजपा ने महाराष्ट्र में शिवसेना, पंजाब में अकाली दल और बिहार में जदयू को कमजोर किया

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र समेत देश की मौजूदा सियासत पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र में सत्ता का नेतृत्व कर रही भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। शरद पवार ने आरोप लगाया है कि साल 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय सहयोगियों को खत्म करने के रास्ते पर चलते हुए अपनी राजनीतिक सत्ता को हासिल करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का क्षेत्रीय दलों को खत्म करने वाला मॉडल किसी एक प्रदेश में नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में आश्चर्यजनक तरीके से राजनीति का घातक हथियार बन गया है।

देश के वयोवृद्ध नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने भाजपा की क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की साजिश को समझाने के लिए विभिन्न प्रदेशों की पार्टियों का हवाला दिया। पवार ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, पंजाब में सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाली शिरोमणि अकाली दल और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) को इसका प्रमुख उदाहरण बताया।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक शरद पवार ने एनसीपी के किले बारामती में कहा, "भाजपा राज्यों में सत्ता पाने के लिए बेहद शातिर तरीके से चुनाव के समय क्षेत्रीय पार्टियों के साथ समझौता करती है लेकिन उसकी कोशिश है कि गठबंधन वाले दल उससे कम सीटें जीतें, ताकि वो प्रभुत्व की राजनीति को आगे करके उन पर दबाव बनाये और अपने हिसाब से सभी चीजों को तय करे।"

उन्होंने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है, हमने देखा है कि पंजाब में कई सालों तक शिरोमणि अकाली दल के बाद भी भाजपा ने उसके साथ क्या किया। महाराष्ट्र में शिवसेना कई सालों तक भाजपा की सहयोगी रही, उसके साथ किया किया और अभी हाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कह ही दिया कि क्षेत्रीय दलों का कोई भविष्य नहीं है और उनका वजूद खत्म हो जाएगा। केवल उनकी पार्टी रहेगी देश में"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे शरद पवार ने कहा, "जेपी नड्डा जी के बयान से बाद एक बात तो साफ है कि नीतीश कुमार की शिकायत सही थी कि भाजपा राज्यों में अपने सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म कर रही है।"

पवार ने कहा कि पंजाब में अकाली का हाल देख लीजिए। शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल उनके साथ थे, लेकिन आज उनकी पार्टी पंजाब में लगभग खत्म हो चुकी है और इसके पीछे भाजपा है।

सूबे में महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने पर निराशा जताते हुए एनसीपी प्रमुख ने कहा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने महाराष्ट्र में सत्ता पाने के लिए जो किया है, वो बेहद निंदनीय है। शरद पवार ने कहा, "महाराष्ट्र में भी भाजपा ने पूरा मंसूबा बनाकर एकनाथ शिंदे को शिवसेना से तोड़ा और अनैतिक रूप से सरकार बना ली।"

टॅग्स :शरद पवारशिव सेनाNCPजेडीयूAkali DalJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार