लाइव न्यूज़ :

शरद पवार ने गुरु पूर्णिमा पर यशवंतराव चव्हाण को याद करते हुए कहा, "जिन्होंने मुझपर भरोसा किया, वो निराश न हों, अच्छा होगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 4, 2023 08:44 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार मायूस हो चुके पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर विश्वास पैदा करने और एनसीपी को फिर से खड़ा करने के लिए सीधे जनता के बीच सड़कों पर उतरे। 

Open in App
ठळक मुद्दे82 साल की उम्र में शरद पवार ने स्वीकार की अजित पवार से मिली चुनौती, उतरे सड़कों परसतारा में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'शरद पवार ही हमारे एकमात्र बॉस हैं' जैसे पोस्टर लगाये शरद पवार ने गुरु पूर्णिमा के दिन कराड में अपने राजनैतिक गुरु यशवंतराव चव्हाण को याद किया

मुंबई: महाराष्ट्र और देश की मौजूदा सियासत में सबसे वयोवृद्ध नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार 82 साल की उम्र में फिर सड़कों पर उतर गये हैं और बिखरी हुई एनसीपी को नये सिरे से खड़ा करने कवायद में जुट गये हैं। शरद पवार मायूस हो चुके एनसीपी कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर विश्वास पैदा करने के लिए और एनसीपी को फिर से खड़ा करने के लिए सोमवार को सीधे जनता से संवाद बनाने के लिए सड़कों पर उतरे। 

शरद पवार ने सोमवार की सुबह में पुणे से पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सतारा के कराड के लिए रवाना हुए। जहां हजारों की संख्या में एनसीपी समर्थकों ने 'शरद पवार ही हमारे एकमात्र बॉस हैं' जैसे पोस्टरों के साथ उनका स्वागत किया।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार शरद पवार ने कराड में सभा संबोधन से पहले गुरु पूर्णिमा के दिन अपने राजनैतिक गुरु और महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण को याद किया और उनके स्मारक पर जाकर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर शरद पवार के साथ कराड उत्तर के विधायक बालासाहेब पाटिल, सतारा के सांसद श्रीनिवास पाटिल और विधायक अनिल देशमुख और रोहित पवार सहित हजारों एनसीपी समर्थक मौजूद थे और साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी कांग्रेस की ओर से शरद पवार के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उनके पास पहुंचे। 

कराड में जनसभा को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा, “मौजूदा वक्त में केवल महाराष्ट्र में नहीं बल्कि पूरे देश में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। हमें उन ताकतों से लड़ना होगा, जो जनता के बीच डर पैदा कर रहे हैं। दुर्भाग्य से हमारे कुछ सहयोगी भी ऐसी ताकतों का शिकार हो गए फिर भी महाराष्ट्र की जनता उनके आगे नहीं झुकेगी और उन्हें उनकी असली जगह दिखाएगी।”

कराड के अलावा पवार ने सतारा में भी रैली की और कहा, ''मैंने जीवन में जब भी कोई नई योजना बनाता हूं तो दो शहरों को चुनता हूं। एक है सतारा और दूसरा है कोल्हापुर। एनसीपी में हमारे कुछ सहयोगियों ने एक अलग रास्ता चुन लिया है। वे हमारी विचारधारा के साथ सीधे टकराव में शामिल हो गए। मैंने यह दौरा इसलिए किया है ताकि जिन्होंने मुझपर भरोसा किया, वो निराश न हों, अच्छा होगा"

शरद पवार ने भाषण को खत्म करते हुए कहा, "कभी भी जनता के बीच पहुंच कर ही राजनीति के रुख को मोड़ा जा सकता है। अगर हम कड़ी मेहनत करें तो मुझे यकीन है कि कुछ ही महीनों में राज्य की स्थिति हमारे लिए फायदेमंद होगी।''

टॅग्स :शरद पवारNCPअजित पवारसाताराकांग्रेसCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो