लाइव न्यूज़ :

शामली में किन्नरों ने शादीशुदा व्यक्ति का काटा प्राइवेट पार्ट, कपड़ा खरीदने के बहाने ले जाकर घटना को दिया अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2022 12:27 IST

पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर 328 और 326 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशामली के ASP ओपी सिंह ने बताया, पीड़ित को कपड़ा खरीदने के लिए गाड़ी में ले जाया गया।किन्नरों ने रास्ते में चाय में नशीली चीज मिलाकर उसका गुप्तांग काट दिया।

शामलीः  उत्तर प्रदेश के शामली में किन्नरो द्वारा एक विवाहित व्यक्ति का निजी अंग काटने की घटना सामने आई है। शख्स को कपड़ा खरीदने के बहाने शामली ले गए और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके निजी अंग काट डाले। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर 328 और 326 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

शामली के ASP ओपी सिंह ने बताया, पीड़ित को कपड़ा खरीदने के लिए गाड़ी में ले जाया गया और रास्ते में चाय में नशीली चीज मिलाकर उसका गुप्त अंग काटने की शिकायत की गई थी। सिंह ने कहा, पीड़ित के तहरीर के आधार पर 328 और 326 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है।

शादीशुदा पीड़ित ने बताया, "पिंकी और रेशमा ने कपड़े लाने के लिए शामली जाने की बात कही। इन्होंने चार अज्ञात लोगों के साथ मुझे चाय पिलाई। चाय में पता नहीं क्या था और नशे में मेरा निजी अंग काट दिया।" किन्नरों ने ऐसा क्यों किया, अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारशामली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह