लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग में लाखों लोग जुटते हैं, घरों में घुस सकते हैं, बहनों एवं बेटियों से बलात्कार कर हत्या कर सकते हैंः प्रवेश वर्मा

By भाषा | Updated: January 28, 2020 20:03 IST

शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा के तीखे हमलों के बीच वर्मा का यह विवादास्पद बयान आया है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को आरोप लगाया था कि यह ‘‘चुप रहने वाले बहुमत’’ को कुछ सौ लोगों द्वारा ‘‘दबाए जाने का’’ का मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्मा ने कहा, ‘‘कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है।पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद ने कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण सुरक्षित महसूस करते हैं।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि शाहीन बाग में लाखों सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी घरों में घुस सकते हैं और महिलाओं से बलात्कार कर सकते हैं।

शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा के तीखे हमलों के बीच वर्मा का यह विवादास्पद बयान आया है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को आरोप लगाया था कि यह ‘‘चुप रहने वाले बहुमत’’ को कुछ सौ लोगों द्वारा ‘‘दबाए जाने का’’ का मामला है।

वर्मा ने कहा, ‘‘कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है। शाहीन बाग में लाखों लोग जुटते हैं, वे आपके घरों में घुस सकते हैं और आपकी बहनों एवं बेटियों से बलात्कार कर सकते हैं और उनकी हत्या कर सकते हैं। अब लोगों को निर्णय करना है।’’

पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद ने कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण सुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन अगर इस तरह की स्थिति उभरती है तो वह उन्हें नहीं बचा पाएंगे। वर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और अब राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को निर्णय करना है कि आठ फरवरी को विधानसभा चुनावों में वे किसे वोट देना चाहते हैं।

जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सोमवार को चुनाव प्रचार में वर्मा ने कहा था कि अगर भाजपा की दिल्ली में सरकार बनती है तो शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल को 11 फरवरी की रात को ही खाली करा दिया जाएगा।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज