लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग में अशिक्षित महिला-पुरुष प्रदर्शनकारी, मिलते हैं विदेशों से आए पैसे और उसी की बिरयानी: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: February 16, 2020 01:39 IST

घोष ने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गरीब एवं अशिक्षित महिला और पुरुष सड़कों पर धरना देने के लिए बैठे हुए हैं। उन्हें बिरयानी खिलायी जा रही है जो विदेशों से आये पैसे से खरीदी जा रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देघोष ने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गरीब एवं अशिक्षित महिला और पुरुष सड़कों पर धरना देने के लिए बैठे हुए हैं। उन्हें बिरयानी खिलायी जा रही है जो विदेशों से आये पैसे से खरीदी जा रही है।’’भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘चाहे वह दिल्ली का शाहीन बाग हो या कोलकाता का पार्क सर्कस, हर जगह एक ही स्थिति है। बृंदा करात एवं पी चिदंबरम जैसे लोग इस भीड़ में शामिल होते हैं। कुछ अशिक्षित महिलायें अपने गोद में बच्चों को लेकर बैठी हैं। वे लोग केवल उनके श्रोता हैं।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को यह दावा कर नया विवाद पैदा कर दिया कि दिल्ली के शाहीन बाग में और कोलकाता के पार्क सर्कस में ‘अशिक्षित महिला एवं पुरुष’’ प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें विदेशी फंड से खरीदी गयी बिरयानी परोसी जाती है और पैसे दिये जाते हैं।

घोष ने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गरीब एवं अशिक्षित महिला और पुरुष सड़कों पर धरना देने के लिए बैठे हुए हैं। उन्हें बिरयानी खिलायी जा रही है जो विदेशों से आये पैसे से खरीदी जा रही है।’’

भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘चाहे वह दिल्ली का शाहीन बाग हो या कोलकाता का पार्क सर्कस, हर जगह एक ही स्थिति है। बृंदा करात एवं पी चिदंबरम जैसे लोग इस भीड़ में शामिल होते हैं। कुछ अशिक्षित महिलायें अपने गोद में बच्चों को लेकर बैठी हैं। वे लोग केवल उनके श्रोता हैं।’’

घोष के बयान पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस एवं विपक्षी माकपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा, ‘‘जमीनी हकीकत के बारे में जिसे पता नहीं हो वह इन महिलाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकता है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से भगवा पार्टी की मानसिकता झलकती है।

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो