लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी और उसकी मां को हुआ कोरोना, धरनास्थल पर तनाव का माहौल 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2020 08:40 IST

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सोमवार (23 मार्च) से राजधानी को लॉकडाउन कर दिया है। आज सुबह छह बजे दिल्ली लॉकडाउन हो गई है। यहां स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद कड़े कदम उठाए गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग में सीएए के खिलाफ जारी प्रदर्शन से जुड़े एक प्रदर्शनकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह प्रदर्शनकारी सीएए के खिलाफ पिछले दिनों शाहीन बाग में शामिल हुआ था।

नई दिल्लीः शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ जारी प्रदर्शन से जुड़े एक प्रदर्शनकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह प्रदर्शनकारी सीएए के खिलाफ पिछले दिनों शाहीन बाग में शामिल हुआ था। इस कोरोनाग्रस्त प्रदर्शनकारी ने बताया कि मेरी बहन इसी महीने सऊदी अरब से लौटी है। मैं और मेरी मां उससे मिलने के लिए 10 मार्च को दिलशाद गार्डन इलाके में उसके घर गए थे। 

बहन को कोराना वायरस से ग्रसित पाए जाने के बाद प्रदर्शनकारी और उसकी मां को भी एतिहातन दिल्ली गेट स्थित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के आइसोलेशन बार्ड में रखा गया। अब इन दोनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। प्रदर्शनकारी के इस दावे ने शाहीन बाग में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। 

इस बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सोमवार (23 मार्च) से राजधानी को लॉकडाउन कर दिया है। आज सुबह छह बजे दिल्ली लॉकडाउन हो गई है। यहां स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद कड़े कदम उठाए गए हैं। 

बीते दिन धरनास्थल के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया था कि घटना सुबह करीब 9.30 बजे सुबह हुई थी। पुलिस को घटनास्थल पर पेट्रोल से भरी करीब पांच-छह बोतलें मिली थीं। 

CAA के खिलाफ महिलाओं की अगुवाई वाले शाहीन बाग के धरने को 100 दिन होने वाले हैं। धरने में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। यहां संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ 15 दिसंबर से धरना जारी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसशाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?