लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद, अमित शाह और नड्डा ने भी दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: March 23, 2020 15:05 IST

Martyrs' Day 2020 (Shaheed Diwas): 23 मार्च 1931 को आज ही के दिन ब्रिटिश हुकूमत ने लाहौर के जेल में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर लटकाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी शहीद दिवस पर कहा, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने अपने ट्वीट में लिखा, "भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर विनम्र अभिवादन।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक नेताओं ने सोमवार को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि दी । मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘शहीद दिवस पर मां भारती के महान सपूतों वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन। देश के लिए उनका बलिदान कृतज्ञ राष्ट्र सदा याद रखेगा। जय हिंद!’’  1931 को आज ही के दिन ब्रिटिश हुकूमत ने इन तीन महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी। 

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘मातृभूमि की स्वतंत्रता को अपने जीवन का ध्येय बना कर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’’ उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्र प्रेम की अद्वितीय मिसाल से देश सदैव प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, "शहीद सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु ने न सिर्फ जीते जी देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया बल्कि अपने बलिदान से हर भारतवासी के हृदय में स्वाधीनता की अलख जगायी। ये तीनों राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता आंदोलन के अमर प्रतीक हैं जो हमें सदैव राष्ट्र की सेवा और एकता के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने अपने ट्वीट में लिखा, "भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर विनम्र अभिवादन।"

प्रधानमंत्री मोदी ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सामाजिक सशक्तिकरण पर उनके विचार हमेशा याद किए जाएंगे। लोहिया का जन्म 1910 में हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रखर समाजवादी चिंतक और लोकप्रिय राजनेता डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। सामाजिक सशक्तिकरण और सेवा भाव से जुड़े उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभगत सिंहराजगुरुसुखदेवशहीद दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?