लाइव न्यूज़ :

शबाना आजमी ने अभिव्यक्ति की आजादी के पक्ष में उठायी आवाज , ममता बनर्जी ने किया समर्थन

By भाषा | Updated: November 16, 2019 02:54 IST

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नहीं छीना जा सकता है... हमारा संविधान लोकतांत्रिक अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करता है

Open in App

जानीमानी अभिनेत्री शबाना आजमी ने शुक्रवार को कहा कि कलाकारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की किसी भी कोशिश का ‘जबर्दस्त विरोध’ करना होगा जिसका पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समर्थन किया।

यहां 25 वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के समापन दिन अपने संबोधन में आजमी ने कहा कि बहुलतावाद और मिलीजुली संस्कृति एक ऐसी चीज है जिस पर भारत को सदैव नाज रहा है और संविधान उसकी गारंटी देता है।

कई दशक के अपने करियर के दौरान कई प्रशंसनीय फिल्मों में अभिनय कर चुकीं आजमी ने कहा, ‘‘ कला को सामाजिक बदलाव के औजार के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मैं मानती हूं कि सिनेमा में यह योग्यता है और यह (सामाजिक बदलाव) तभी संभव है जब कलाकारों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा दी जाए।’’

फिल्म ‘अर्थ’ की अभिनेत्री ने कहा, ‘‘कला का उद्देश्य उस किसी भी विषय पर रूचि जगाना और चर्चा शुरू करना है जिसे समाज वर्जना मानता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की किसी भी कोशिश का जर्बदस्त विरोध किया जाएगा।’’

बाद में बनर्जी ने अपने समापन भाषण में कहा, ‘‘ आज के समय में इसकी बहुत जरूरत है। लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नहीं छीना जा सकता है... हमारा संविधान लोकतांत्रिक अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करता है और इसे कभी नहीं छीना जा सकता।’’ 

टॅग्स :शबाना आज़मीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें