लाइव न्यूज़ :

SFI ने विवादास्पद BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की तो एबीवीपी ने जवाब में 'द कश्मीर फाइल्स' का किया प्रदर्शन, जेएनयू में वामपंथी छात्रों का विरोध प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2023 07:52 IST

एसएफआई ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘‘एसएफआई के आह्वान पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित वृत्तचित्र ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की सफल स्क्रीनिंग की झलकियां। इसे देखने के लिए 400 से अधिक छात्र आए, जिन्होंने दुष्प्रचार और अशांति पैदा करने के एबीवीपी के प्रयासों को विफल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएसएफआई ने 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी के विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन किया।इसके जवाब में बीवीपी ने विश्वविद्यालय परिसर में विवादास्पद फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का प्रदर्शन किया।

हैदराबादःहैदराबाद विश्वविद्यालय में गुरुवार को ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) ने 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी के विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन किया। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा एबीवीपी ने विश्वविद्यालय परिसर में विवादास्पद फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का प्रदर्शन किया। गौरतलब बात है कि जेएनयू में विभिन्न वामपंथी संगठनों के सदस्यों ने आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया।

 केंद्र सरकार ने बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ के लिंक को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है। एसएफआई ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘‘एसएफआई के आह्वान पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित वृत्तचित्र ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की सफल स्क्रीनिंग की झलकियां। इसे देखने के लिए 400 से अधिक छात्र आए, जिन्होंने दुष्प्रचार और अशांति पैदा करने के एबीवीपी के प्रयासों को विफल कर दिया। एसएफआई छात्र समुदाय को सलाम करता है जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परिसर में लोकतंत्र के लिए खड़े हुए हैं।’’

इसके जवाब में एबीवीपी के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में ‘द कश्मीर फाइल्स’ का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी हिंदुओं की हत्याओं के बाद कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दर्शाती है। 

उधर, जेएनयू के वामपंथी छात्रों ने दावा किया कि 2002 के गुजरात दंगों पर विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के दौरान उन पर पत्थर फेंके गए। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और अन्य संगठनों से जुड़े वामपंथी छात्रों ने एबीवीपी के खिलाफ नारे लगाए। आइसा की जेएनयू इकाई के अध्यक्ष कासिम ने कहा, ‘‘एबीवीपी के गुंडों ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए एकत्र हुए छात्रों पर पथराव किया। यह गुंडागर्दी है।’’

टॅग्स :हैदराबादबीबीसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"