लाइव न्यूज़ :

Sexual Assault Case: क्या विदेश से वापस बेंगलुरु लौटेंगे प्रज्वल रेवन्ना! सेक्स टेप मामले में घिरे सांसद को लेकर बड़ा दावा: रिपोर्ट

By अंजली चौहान | Updated: May 15, 2024 15:27 IST

Sexual Assault Case: कर्नाटक सेक्स टेप कांड से जुड़े राजनीतिक विवाद के बीच जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना लुफ्थांसा एयरलाइंस की बिजनेस क्लास फ्लाइट से म्यूनिख से बेंगलुरु पहुंचेंगे।

Open in App

Sexual Assault Case: कर्नाटक के जनता दल (सेक्युलर) सांसद प्रज्वल रेवन्ना के विदेश से वापस बेंगलुरु लौटने की खबर आ रही है। कर्नाटक में सेक्स टेप मामले में फंसे सांसद को लेकर यह बड़ी अपडेट है जिसमें दावा किया गया है कि स्थानीय समयानुसार 12:30 बजे रेवन्ना के बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेवन्ना ने म्यूनिख से रवाना होने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट में बिजनेस क्लास का टिकट बुक किया है।

उनकी देश वापसी अहम है क्योंकि इस समय रेवन्ना सेक्स टेप से संबंधित राजनीतिक विवाद में फंसे हुए हैं ऐसे मेंयह देखना होगा कि वह सच में आते हैं या नहीं। क्योंकि हाल ही में ऐसी कई खबरे आई थी लेकिन वह सभी फर्जी निकली।  

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि यह टिकट उसी दिन बुक किया गया था, जब 33 वर्षीय सांसद ने जर्मनी के लिए टिकट बुक किया था। यह उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से एक दिन पहले की बात है। आरोपों के मद्देनजर, रेवन्ना ने 1 मई को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था, "चूंकि मैं पूछताछ में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में नहीं हूं, इसलिए मैंने अपने वकील के माध्यम से सी.आई.डी. बेंगलुरु को सूचित किया है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।"

गौरतलब है कि हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने हवाई अड्डे के अधिकारियों को नजर रखने के लिए सतर्क कर दिया है। रेवन्ना का पता लगाने के लिए लुकआउट नोटिस और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के समय प्रज्वल रेवन्ना का सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद से वह आरोपों के घेरे में है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया है वहीं, पुलिस ने सांसद पर बलात्कार, यौन उत्पीड़न, ताक-झांक और आपराधिक धमकी के कई मामले दर्ज किए हैं। 

इस बीच, सेक्स टेप मामला पूरी तरह से राजनीतिक विवाद में बदल गया है क्योंकि जेडीएस ने एक साजिश का आरोप लगाया है और कांग्रेस ने इस विवाद का इस्तेमाल बीजेपी पर हमला करने के लिए किया है, जिसने इस लोकसभा चुनाव के लिए जेडीएस के साथ गठबंधन किया है।

प्रज्वल रेवन्ना के चाचा और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया है कि सेक्स टेप लीक करने के पीछे एक 'बड़ी व्हेल' का हाथ है। उनका कटाक्ष जाहिर तौर पर उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार पर था।

टॅग्स :जनता दल (सेक्युलर)बेंगलुरुकर्नाटकAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम