लाइव न्यूज़ :

सेक्स स्कैंडल मामला: एचडी रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

By आकाश चौरसिया | Updated: May 8, 2024 17:10 IST

सेक्स स्कैंडल मामला: यौन शोषण और अपहरण के मामले में एचडी रेवन्ना के खिलाफ दर्ज मामले में स्पेशल कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 मई तक बढ़ा दी है। उन्हें इस मामले में एसआईटी ने 4 मई को गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री की न्यायिक हिरासत बढ़ीयौन उत्पीड़न और अपहरण का मामला उन पर पीड़ित महिला के बेटे ने दर्ज करवायाफिलहाल मुख्य आरोपी और हासन से सांसद प्रज्वल भारत से फरार हैं

सेक्स स्कैंडल मामला: जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री रहे एचडी रेवन्ना की न्यायिक हिरासत 14 मई तक बढ़ गई है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट ने सुनाया। उन्हें SIT ने 4 मई को अपहरण मामले में गिरफ्तार किया था और फिर 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। यौन उत्पीड़न का मामला रेवन्ना और उनके बेटे और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ 28 अप्रैल को हासन जिले के होलेनरसीपुर में दर्ज किया गया था।

हालांकि, इससे पहले एसआईटी की ओर से मेडिकल चेकअप के दौरान लाए गए पूर्व मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनकी गिरफ्तारी एक राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि उनके 40 साल के राजनीतिक करियर में, किसी तरह के आरोप उनके खिलाफ नहीं लगे हैं।

जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े 'अश्लील वीडियो' मामले और उनके खिलाफ आरोपों पर राज्य के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "पेन ड्राइव और अन्य चीजें केवल एचडी कुमारस्वामी ही जानते हैं। वह सब कुछ जानते हैं। इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं।" 

दूसरी तरफ पूर्व मंत्री रेवन्ना के समर्थक हंगामे करते हुए नजर आए। साथ ही ये भी मांग कि रेवन्ना के खिलाफ सही और उचित जांच एसआईटी करे। 

केस क्या था?28 अप्रैल को हुए केस दर्ज में पीड़िता के बेटे राजू एचडी ने बताया कि उनका अपहरण कर उनके साथ रेप किया गया। इसमें प्रज्वल रेवन्ना और उनके सहयोगी संतोष बवन्ना का केस में नाम सामने आया। इसके बाद एसआईटी ने एचडी और प्रज्वल के खिलाफ लुकऑउट नोटिस भी जारी किया था। इसके अलावा प्रज्वल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। 

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन