लाइव न्यूज़ :

भारतीय करते हैं लड़के-लड़की में भेदभाव, एक दशक में हुई 24 लाख बेटियों की मौत: रिपोर्ट

By स्वाति सिंह | Updated: May 21, 2018 14:57 IST

लैनसेट ने अपनी स्टडी में भारत के 640 जिलों को लेकर ये स्टडी किया था, जिसमे रिसर्चर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा "लड़कियों के लैंगिक भेदभाव केवल उन्हें जन्म से नहीं रोकता है, बल्कि उनके जन्म लेने के बाद भी समस्या जारी रहती है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मई: एक रिपोर्ट में पाया गया है कि भारत में हर साल लिंग भेदभाव के आधार पर पांच साल से कम उम्र की लगभग 2.39 लाख लड़कियां मार दी जाती हैं। रिपोर्ट की माने तो तो बीते दशक में 24 लाख बेटियों की मौत हो चुकी है। बता दें कि इस रिपोर्ट में 2.39 लाख भ्रूण हत्या मामले को शामिल नहीं किया गया है। 

यह आकड़ें मेडिकल जर्नल लैनसेट की स्टडी से सामने आए हैं। लैनसेट ने अपनी स्टडी में भारत के 640 जिलों को लेकर ये स्टडी किया था, जिसमे रिसर्चर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा "लड़कियों के लैंगिक भेदभाव केवल उन्हें जन्म से नहीं रोकता है, बल्कि उनके जन्म लेने के बाद भी समस्या जारी रहती है।'उन्होंने आगे लिखा "लिंग समानता केवल शिक्षा, रोजगार या राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अधिकारों के बारे में नहीं है बल्कि यह देखभाल, टीकाकरण, और लड़कियों के पोषण के बारे में भी है।"

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 5 साल से कम उम्र की लडकियों के मृत्युदर में पिछले साल की तुलना में इजाफा हुआ है। वहीं साल 2000 से साल 2005 के बीच 1000 में से 18.5 लड़कियों की मृत्यु जन्म के समय ही हो गई थी।  लैंगिक भेदभाव के आधार पर मरने वाली लड़कियों की संख्या ज्यादाटार इन राज्यों में से है-उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश। 

लैनसेट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लैंगिक भेदभाव की वजह से भारत में लड़कियों की समस्याएं नजरअंदाज होती हैं। भारत में फिलहाल 107 लड़कों पर 100 लड़कियों का लिंग अनुपात है।  

टॅग्स :महिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह