लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में कड़ाके की ठंड

By भाषा | Updated: December 20, 2021 14:09 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 दिसंबर कश्मीर में सोमवार को सुबह घाटी में अधिकतर स्थानों पर कड़ाके की ठंड की वजह से पानी जम गया और शीतलहर के प्रकोप के साथ ही घाटी में कई स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान अत्यधिक शीत लहर के कारण घाटी में झरने, झीलों और नदियों सहित कई जलाशयों में पानी जम गया है। मशहूर डल झील के अंदरूनी हिस्से भी जम गए हैं, जबकि शहरवासियों को पीने के पानी के, पाइप में जम जाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में रविवार की रात तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र था।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में रात को और ठंड होने तथा न्यूनतम में गिरावट का अनुमान लगाया है। 22 से 25 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो