लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में चीन सीमा के नजदीक गायब हुए 19 निर्माण मजदूरों में से 7 को बचाया गया, बाकी की खोज जारी

By शिवेंद्र राय | Updated: July 23, 2022 11:49 IST

कुछ दिनों पहले इनमें से एक मजदूर का शव नदी में मिला था। तब ऐसी आशंका जताई गई थी कि शायद सभी 19 मजदूरों की मौत हो गई है। लेकिन अब इनमें से 7 के मिल जाने के बाद खोज और बचाव का कार्य और तेज कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल से लापता हुए 19 मजदूरों में से 7 को बचाया गयाये मजदूर चीन बॉर्डर के पास सड़क निर्माण का काम करते थे5 जुलाई को कैंप से बिना बताए निकल गए थे

नई दिल्ली: बीती पांच जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन की एक परियोजना में काम कर रहे 19 मजदूर अचानक गायब हो गए थे। कोलोरियांग जिला मुख्यालय से 200 किलोमीटर दूर स्थित अपने कैंप से ये मजदूर बिना किसी सूचना के लापता हो गए थे जिसके बाद हड़कंप मच गया था। इसकी सूचना  13 जुलाई को सीमा सड़क संगठन के एक ठेकेदार ने कुरुंग कुमे जिले के अधिकारियों को दी।  इन मजदूरों की तलाश बड़े स्तर पर खोजी अभियान चलाया गया। 

अब खोजी अभियान के बाद अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले से लापता हुए असम के 19 निर्माण मजदूरों में से सात का पता लगा लिया गया है और उन्हें बचा लिया गया है। भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर खोज और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। बचाए गए सात मजदूरों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। ये मजदूर क्यों और किन परिस्थितियों में अपने कैंप से लापता हुए इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। बाकी की तलाश अभी जारी है।

छुट्टी के लिए भागने का शक

अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा है कि असम के मजदूर क्यों गायब हुए थे। ऐसी आशंका थी कि ईद की छुट्टी न मिलने के कारण इन मजदूरों ने कैंप छोड़ने का फैसला लिया। मजदूरों के गायब होने की सूचना मिलने के बाद कुरुंग कुमे जिले के डीसी बेंगिया निघी ने कहा था कि यह एक दुर्गम और खतरनाक इलाका है और यहां से निकलने के लिए काफी मुश्किल जंगलों को पार करना होगा। अब जबकि सात मजदूरों को खोज लिया गया है तब इस गुत्थी के सुलझ जाने की उम्मीद है कि आखिर ये मजदूर क्यों कैसे कैंप से गायब हुए थे। कुरुंग कुमे जिले के डीसी ने बताया कि इन मजदूरों को असम से लाया गया था और ये अरुणाचल में चीन की सीमा से सटे इलाके में सीमा सड़क संगठन की परियोजना में काम कर रहे थे।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशBorder Roads OrganizationअसमचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह