लाइव न्यूज़ :

कल से यूपी विधानसभा का सत्र, 18 फरवरी को बजट, अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सभी दलों से मांगा सहयोग

By भाषा | Updated: February 12, 2020 16:58 IST

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस बजट सत्र के दौरान जनता से जुड़े मुददे उठाएगी। इनमें आवारा पशु, कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति अपराध और बढती बेरोजगारी शामिल हैं। प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य की जनता की चिन्ता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबजट सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा।योगी सरकार इस सत्र के दौरान जहां डिफेंस एक्सपो सहित अपनी विभिन्न उपलब्धियां गिनाने की तैयारी में।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी राजनीतिक दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।

विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, बसपा के लालजी वर्मा, कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और सपा विधायक उज्जवल रमण सिंह बैठक में शामिल हुए।

बजट सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा। बजट 18 फरवरी को पेश किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार इस सत्र के दौरान जहां डिफेंस एक्सपो सहित अपनी विभिन्न उपलब्धियां गिनाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष सरकार को रोजगार और कानून व्यवस्था के मुददे पर घेरने की सोच रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस बजट सत्र के दौरान जनता से जुड़े मुददे उठाएगी। इनमें आवारा पशु, कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति अपराध और बढती बेरोजगारी शामिल हैं। प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य की जनता की चिन्ता नहीं है।

सरकार ने निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया। उसे बताना चाहिए कि प्रदेश में कितने निवेशक आये और रोजगार के कितने अवसर पैदा हुए । सरकार को आंकडे देने चाहिए। सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है और उसे आम आदमी की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिये जाने चाहिए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथबजटसमाजवादी पार्टीकांग्रेसबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल