लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: दिल्ली में आज से शुरू होंगे सीरोलॉजिकल सर्वे, राजधानी में केसों की संख्या 77 हजार पार

By निखिल वर्मा | Updated: June 27, 2020 05:56 IST

सीरोलॉजी (एंटीबॉडी) जांच समुदायों के बीच निगरानी रखने के लिए होती है। इससे कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधी क्षमता के बारे में जानकारी मिल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सभी कोविड-19 अस्पतालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश जारी किया गया हैदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जाएगीदिल्ली में अभी 27,675 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 45 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रक्त संबंधी सर्वेक्षण (सीरोलॉजिकल सर्वे) आज से शुरू किए जाएंगे। इस सर्वे के जरिए दिल्ली में कोविड-19 का व्यापक विश्लेषण किया जाएगा और वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने में भी यह सहायक होगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव अजय भल्ला के दिल्ली में कोरोना वायरस संबंधित विभिन्न निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के एक दिन बाद यह घोषणा की गई। ये सभी निर्णय 21 जून को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में की गई बैठक में लिए गए थे।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘ गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुसार दिल्ली में सीरोलॉजिकल सर्वे पर चर्चा की गई, जिसे एनसीडीसी और दिल्ली सरकार द्वारा मिलकर किया जाएगा।’’ प्रवक्ता ने ट्वीट में लिखा ‘‘ सर्वे 27 जून से शुरू किया जाएगा, इससे संबंधित सभी दलों का प्रशिक्षण पूरा हो गया।’’ गृह मंत्रालय ने पहले ही कहा था कि दिल्ली में 27 जून से 10 जूलाई के बीच करीब 20 हजार लोगों की यह जांच की जाएगी। 

अस्पतालों के सभी वार्ड में लगेगा सीसीटीवी कैमरा

दिल्ली में विशेष तौर पर कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों को सभी वार्ड में तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं।दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आदेश में यह भी कहा गया कि सभी कोविड-19 समर्पित अस्पतालों को मरीज के एक अटेंडेंट (देखरेख करने वाला) को अस्पताल परिसर में रुकने की अनुमति देनी होगी, जोकि अस्पताल की ओर से निर्धारित स्थान पर ही रहेगा।

दिल्ली में संक्रमण के 3,460 नए मामले

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,460 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 77,000 के पार हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 2,492 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड 3,947 मामले सामने आए थे। बुधवार को दिल्ली ने देश में सबसे बुरी तरह प्रभावित शहरों की सूची में मुंबई को पीछे छोड़ दिया था। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हुई। बुलेटिन में बताया गया कि मृतकों की संख्या 2,492 हो गई है और संक्रमितों की संख्या 77,240 है।

दिल्ली में बड़े स्तर पर लगाए जाएंगे आईसीयू बेड

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार अस्पतालों में बड़े पैमाने पर आईसीयू बिस्तर लगाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि शहर में स्थिति ‘नियंत्रण में है।’

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?