लाइव न्यूज़ :

Sensex crashes: आर्थिक मंदी की आशंका, शेयर बाजारों में गिरावट जारी, 811 अंक गिरा सेंसेक्स

By भाषा | Updated: March 17, 2020 16:57 IST

बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 1,653 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव हुआ। अंतत: यह 810.98 अंक यानी 2.58 प्रतिशत गिरकर 30,579.09 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 230.25 अंक यानी 2.50 प्रतिशत गिरकर 8,967.05 अंक पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक में सर्वाधिक गिरावट रही।कारोबार में हिंदुस्तान यूनिलीवर, हीरो मोटोकॉर्प, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स में तेजी रही।

मुंबईः कोरोना वायरस की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था के मंदी की तरफ बढ़ने की आशंका बढ़ती जा रही है। इसी धारणा के बीच भारी उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में ढाई प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गयी।

बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 1,653 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव हुआ। अंतत: यह 810.98 अंक यानी 2.58 प्रतिशत गिरकर 30,579.09 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 230.25 अंक यानी 2.50 प्रतिशत गिरकर 8,967.05 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक में सर्वाधिक गिरावट रही। हालांकि, कारोबार में हिंदुस्तान यूनिलीवर, हीरो मोटोकॉर्प, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स में तेजी रही।

कारोबारियों ने कहा कि शुरुआत में सस्ते भाव पर निवेशकों की खरीदारी होने से शेयर बाजारों को तेजी मिली। हालांकि, शेयर बाजार इस तेजी को बचा नहीं सके और कोरोना वायरस के कारण आर्थिक मंदी की आशंका में लुढ़क गये। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में रहा।

हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की बढ़त में रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार तीन प्रतिशत तक की गिरावट में चल रहे थे। इस बीच रुपया डॉलर की तुलना में मामूली तेजी के साथ 74.20 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट क्रूड का वायदा 1.06 प्रतिशत गिरकर 29.73 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीमुंबईदिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील