लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद के दौरे पर आए वरिष्ठ अधिकारी, डेंगू और बुखार की रोकथाम के लिये दिये निर्देश

By भाषा | Updated: September 4, 2021 15:08 IST

Open in App

जनपद में वायरल बुखार व डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हालात को काबू में करने के लिए जुटे हुए हैं, इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार के दल भी क्षेत्रों में लगातार दौरा कर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे हैं। जिले में शुक्रवार तक वायरल बुखार व डेंगू से 50 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार शनिवार को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने वार्डों मे जाकर मरीजों का हाल जाना। इसके बाद वह सैलई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए तथा प्रभावित क्षेत्र अब्बास नगर में असलम नामक व्यक्ति के घर गए जहां बुखार से पीड़ित उनकी आठ वर्षीय पुत्री हाशमी और 11 वर्षीय जीनत को मौके पर ही एम्बुलेंस बुलाकर मेडिकल कॉलेज भेजा।शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी सुधीर कुमार बोबडे ने भी शनिवार को मेडिकल कॉलेज और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल कूलरों से जाली व पानी की निकासी को कहा है। उन्होंने सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों में भी इस आदेश को तत्काल लागू करने के निर्देश देते हुए गमलों, प्लास्टिक के बर्तनों में पानी भरकर न रखने के निर्देश दिए।गौरतलब है कि पिछले लगभग दो सप्ताह से वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप फिरोजाबाद शहर से लेकर जिले के ग्रामीण इलाकों तक में जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अगस्त को फिरोजाबाद पहुंचे थे और उन्होंने बीमारी से पीड़ित लोगों का हाल जानने के साथ-साथ इसे नियंत्रित करने के निर्देश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज