लाइव न्यूज़ :

जेडीएस के वरिष्ठ नेता ने कर्नाटक विधानसभा भंग किये जाने का दिया सुझाव, सीएम कुमारस्वामी ने यह कहा

By भाषा | Updated: May 19, 2019 06:26 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में गैर-भाजपा सरकार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं और ऐसे में गठबंधन नेताओं के इस तरह के बयानों से ये प्रयास धूमिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम केंद्र में नई सरकार के गठन के करीब हैं।’’

Open in App

सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन में मतभेदों और ‘‘सिद्धरमैया को फिर से मुख्यमंत्री’’ बनाने की बढ़ती मांगों के बीच जद (एस) के वरिष्ठ नेता बसवराज होरात्ती ने विधानसभा भंग किये जाने का शनिवार को सुझाव दिया। उनके बयान के कारण मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी को गठबंधन के नेताओं को सार्वजनिक रूप से ‘विरोधाभासी’ और ‘विवादास्पद’ बयान देने से बचने का अनुरोध करना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में गैर-भाजपा सरकार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं और ऐसे में गठबंधन नेताओं के इस तरह के बयानों से ये प्रयास धूमिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम केंद्र में नई सरकार के गठन के करीब हैं।’’ कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसे समय में, जब केन्द्र में गैर-भाजपा सरकार बनाये जाने के सभी प्रयास किये जा रहे हैं, तो गठबंधन सहयोगियों कांग्रेस-जद (एस) के नेताओं के विरोधाभासी बयानों से इस तरह के प्रयासों को झटका लग सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मेरा दोनों पार्टियों के नेताओं से विनम्र अनुरोध है कि वे सार्वजनिक रूप से विरोधाभासी-विवादित बयान देने से बचें।’’ होरात्ती ने एक मीडिया संगठन में यह टिप्पणी की और बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए वह अपने बयान पर कायम रहे और उन्होंने कहा कि वह आम जनता की भावनाओं को व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने पूछा, ‘‘यह कहने की क्या जरूरत है कि सिद्धरमैया को अब मुख्यमंत्री बनना चाहिए?’’ होरात्ती ने कहा कि लोगों में संशय पैदा किया जा रहा है और भाजपा गठबंधन नेताओं के बीच मतभेदों का फायदा उठाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘...इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए, यह ठीक नहीं है...दोनों पार्टियों ने सरकार का गठन किया था और एक साल पूरा हो गया है। अब यह कहना कि सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, ठीक नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा माहौल नहीं होना चाहिए ... एक स्पष्ट निर्णय पर आओ- सरकार चलाओ या इसे छोड़ दो, इसे भंग करो और जाओ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निराश हूं, इसलिए मैं यह कह रहा हूं।’’ होरात्ती के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश जी राव ने कहा कि विधानसभा को भंग किये जाने का कोई सवाल ही नहीं है और सरकार स्थिर रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि होरात्ती की क्या मंशा थी लेकिन सरकार स्थिर रहेगी और हम और मजबूत होंगे क्योंकि भाजपा को उपचुनाव (चिंचोली और कुंदगोल) में हार का सामना करना पड़ेगा।’’

राव ने कहा कि जद (एस) के अध्यक्ष एच डी देवगौड़ा को होरात्ती के बयान को देखना चाहिए। जद (एस) की राज्य इकाई के प्रमुख ए एच विश्वनाथ ने कहा कि होरात्ती ने मौजूदा स्थिति में विधायक बनने की कठिनाइयों को जाने बिना बात की थी क्योंकि वह लम्बे समय से विधान परिषद सदस्य हैं और उन्होंने प्रत्यक्ष चुनाव का सामना नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा को भंग करना बच्चों का खेल नहीं है। यह इतना आसान या सही सुझाव भी नहीं है।’’

भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस और जद (एस) के नेताओं के बीच अंदरूनी कलह चल रही है और भाजपा का विश्लेषण है कि यह सरकार 23 मई के लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद लंबे समय तक नहीं टिकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा को भंग करना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि जद (एस) कांग्रेस के समर्थन के बिना इसकी सिफारिश नहीं कर सकती।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019कर्नाटकएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos