लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:52 IST

Open in App

भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के अगले संस्करण की तैयारियों की समीक्षा के अलावा रक्षा, जन स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी में 2+2 अंतर-सत्रीय बैठक की रूपरेखा के तहत विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि दोनों पक्षों ने दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिमी हिंद महासागर में हाल के घटनाक्रमों के बारे में चर्चा की। मंत्रालय ने कहा कि बैठक में अक्टूबर 2020 में पिछली 2 + 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद से हुई प्रगति और इस साल के अंत में होने वाली इसकी बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय 2+2 संवाद के तीसरे संस्करण का आयोजन पिछले साल भारत में हुआ था और चौथा संस्करण वाशिंगटन में आयोजित किया जाना है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दोनों पक्षों ने रक्षा, वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य, आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु वित्त, और लोगों के बीच के संबंधों सहित भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय एजेंडे में हुई प्रगति और विकास का जायजा लिया।" बयान में कहा गया, "उन्होंने आपसी हितों के आधार पर इन क्षेत्रों में जारी सहयोग को बढ़ाने के अवसरों का पता लगाया। अंतरिक्ष, साइबर सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे समकालीन क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा की गई।" विदेश मंत्रालय ने कहा, "अधिकारियों को दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिमी हिंद महासागर में हाल के घटनाक्रमों के बारे में चर्चा करने का अवसर मिला। शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए और एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा किया।" बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अमेरिका) वाणी राव और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) सोमनाथ घोष ने संयुक्त रूप से किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

भारतPM मोदी ने की ट्रंप पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा, बोले- 'लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं'

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट