लाइव न्यूज़ :

सेहरा लगा दूल्हा रूप में सजे महाकाल,दोपहर 12 बजे हुई भस्म आरती

By बृजेश परमार | Updated: February 19, 2023 19:33 IST

महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत विनितपुरी ने भगवान महाकालेश्वर को भस्म अर्पित की मंदिर के पुजारी एवं पूरोहितों ने भस्मआरती की । भस्म आरती के आधे घंटे बाद भोग आरती की गई। तत्पश्चात ब्राह्मण भोज का आयोजन होगा। इसके साथ ही 10 दिवसीय शिव नवरात्रि पर्व का समापन हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देमहाकालेश्वर को सेहरा लगाकर दूल्हे के रूप में सजाया गयापूर्वान्ह में 11 बजे भगवान का सेहरा उतारा गयाश्री महाकालेश्वर मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती की गई

उज्जैन: शिव नवरात्रि के दसवें दिन भगवान श्री महाकालेश्वर को सेहरा लगाकर दुल्हे के रूप में सजाया गया। दूल्हा रूप की आरती की गई। भक्तों ने उनके इस रूप को निहारा और दर्शन किए। पूर्वान्ह में 11 बजे भगवान का सेहरा उतारा गया ,जिसके पुष्पों को उपस्थित श्रद्धालुओं में बांटा गया। इसके उपरांत निरंकार स्वरूप में महाकाल की वर्ष में एक बार महाशिवरात्रि के दूसरे दिन होने वाली भस्मार्ती दोपहर 12 बजे की गई।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के अनुसार शनिवार रात्रि 11 बजे से भगवान श्री महाकालेश्वरजी का महाभिषेक पंचामृत से व पांच फलों के रस, गन्ने के रस, गंगाजल, गुलाबजल, भांग, केसर मिश्रित दुध आदि सामग्री से किया गया। इसके उपरांत भगवान को गर्म जल से स्नान कराया गया। नवीन वस्त्र धारण करवाकर सप्तधान (सात प्रकार का अनाज ) मुखारबिंद धारण कर सप्तधान अर्पण किया गया।

सप्तधान्य अर्पण के पश्चात पुजारी बाबा महाकाल को सेहरा बांधकर आभूषण धारण करवाए गए। इसके उपरांत सुबह सेहरा दर्शन आरती की गई। सेहरा चढ़ाने के नेग स्वरूप एक चान्दी का सिक्का व एक चांदी का बिल्बपत्र मंदिर समिति की ओर से शासकीय पुजारी, आचार्य द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वरजी को चढ़ाया गया। रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे सेहरा उतारा गया । इसके उपरांत भगवान के निरंकारी स्वरूप को हरिओम का जल अर्पण किया गया।

मध्यकाल में दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती की शुरूआत की गई। महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत विनितपुरी ने भगवान को भस्म अर्पित की मंदिर के पुजारी एवं पूरोहितों ने भस्मआरती की । भस्म आरती के आधे घंटे बाद भोग आरती की गई। तत्पश्चात ब्राह्मण भोज का आयोजन होगा। इसके साथ ही 10 दिवसीय शिव नवरात्रि पर्व का समापन हुआ। महाशिवरात्रि के पश्चात मंगलवार को को चंद्र दर्शन दूज पर भगवान श्री महाकालेश्वर के पञ्चानन दर्शन होंगे। दर्शन दोपहर 3.00 बजे सन्ध्या पूजन उपरान्त रात्रि 10.00 बजे शयन आरती के पूर्व तक होंगे।

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरभगवान शिवमहाशिवरात्रिउज्जैनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला