लाइव न्यूज़ :

Seemanchal Express Accident: PM मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त किया शोक, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ये अपील

By धीरज पाल | Updated: February 3, 2019 11:35 IST

वहीं, इस हादसे के बाद रेलवे ने मुआवजे का ऐलान किया है, जिसमें मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

Open in App

बिहार के हाजीपुर में रविवार (3 फरवरी) को तड़के बड़ा रेल हादसा हुआ है, जिसमें जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस की नौ बोगियां पटरी से उतर गईं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं,  रेल हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

पीएम मोदी ने ट्वीट करके सीमांचल एक्सप्रेस रेल हादसे में मृतकों के परिवार से संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि ट्रेन के डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण हुए जानमाल के नुकसान से दुखी हूं और उम्मीद करता हूं घायल जल्दी ठीक होंगे। पीएम मोदी ने बताया कि कि रेलवे, एनडीआरएफ और स्थानीय अधिकारी दुर्घटना के मद्देनजर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में हुए रेल हादसे से बहुत आहत हूँ। पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करें। 

वहीं, इस हादसे के बाद रेलवे ने मुआवजे का ऐलान किया है, जिसमें मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस हादसे का शिकार हुए मृतक यात्रियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, मामूली चोटों का सामना कर रहे यात्रियों को 50,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सभी चिकित्सा व्यय भी रेलवे द्वारा वहन किया जाएगा।  

टॅग्स :सीमांचल एक्सप्रेसरेल हादसानरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज