लाइव न्यूज़ :

Seema Haider Case: प्रीति बनकर भारत में दाखिल हुई सीमा हैदर, खुद को बताया था भारतीय

By अंजली चौहान | Updated: July 20, 2023 19:38 IST

पाकिस्तान की सीमा हैदर पर ताजा खुलासे में यह बात सामने आई है कि जब वह अपने चार बच्चों के साथ दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीना के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के लिए नेपाल के पोखरा से बस में चढ़ी तो उसने कथित तौर पर 'प्रीति' के रूप में खुद को पेश किया।

Open in App

Seema Haider Case: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर नए-नए खुलासे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच इंडिया टुडे ने दावा किया है कि सीमा हैदर ने नेपाल से भारत में एंट्री करने के लिए खुद को भारतीय बताया।

नेपाल के पोखरा से बस में चढ़ी सीमा ने भारत में दाखिल होने के लिए प्रीति नाम का इस्तेमाल किया और भारतीय आधार कार्ड दिखाया। इंडिया टुडे के मुताबिक, सीमा से बस सेवा प्रबंधक ने जब आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा तो सीमा ने आत्मविश्वास से दावा किया कि वह एक भारतीय नागरिक है और उसके पास आधार कार्ड है।

सीमा हैदर ने भारत में प्रवेश करने के लिए नेपाल के पोखरा में जिस बस सेवा का उपयोग किया था, उसने बताया कि उसने चार सीटें बुक करने के लिए अपनी पहचान 'प्रीति' के रूप में बताई। बस सेवा के प्रबंधक प्रसन्न गौतम ने कहा कि जब सीमा से आईडी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि उनके पास आधार कार्ड है।

गौतम ने आगे खुलासा किया कि जब सीमा के पास बस टिकट के भुगतान के लिए नेपाली मुद्रा की कमी हो गई, तो उसने शेष राशि यूपीआई के माध्यम से स्थानांतरित करने के लिए भारत में एक दोस्त, जो संभवतः सचिन है, को फोन किया। भारतीय मित्र ने शेष 6,000 नेपाली रुपये (भारतीय मुद्रा में लगभग 3750 रुपये) का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया था।

सीमा ने पोखरा से नोएडा तक यात्रा करने के लिए 12,000 नेपाली रुपये का भुगतान किया था। प्रसन्ना गौतम ने यह भी कहा कि सीमा हैदर ने यूपीआई भुगतान के बारे में अपने भारतीय मित्र से बात करने के लिए उनके कार्यालय में वाईफाई का उपयोग किया। इसके बाद सीमा की भारतीय दोस्त ने मैनेजर से यूपीआई की जानकारी साझा की। 

इसके बाद सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर भारत की सीमा में दाखिल हो गई। सीमा शुरुआत से ये दावा कर रही है कि उसने पबजी गेम के दौरान भारतीय सचिन से बात की जिसके बाद उसके प्यार में सीमा ने अपने पति को और पाकिस्तान को छोड़ भारत आने का फैसला किया। 

गौरतलब है कि मामले की जांच कर रही यूपी एटीएस लगातार सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है और उसके भारत आने के बारे में सारे सच पता कर रही है। इस बीच, पूछताछ के दौरान सीमा से एटीएस ने जब अंग्रेजी पढ़ने के लिए कहा तो उसने फर्राटे दार अंग्रेजी पढ़ी जबकि सीमा हमेशा से दावा कर रही है कि वह पांचवी तक ही पढ़ी है। 

नेपाल में नकली पहचान पत्र के जरिए ठहरे थें सीमा और सचिन

जानकारी के अनुसार, इस खुलासे के एक दिन पहले बुधवार को यह खुलासा हुआ कि सीमा और सचिन ने अपना नकली पहचान पत्र दिखाया था और तब वह होटल में ठहरें थें।

काठमांडू के एक होटल में रहने के दौरान अपनी नकली पहचान बनाई थी। होटल के रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि जोड़े ने कोई आईडी कार्ड नहीं दिया और केवल रजिस्टर में अपना नाम लिखा लेकिन, जब रजिस्टर चेक किया गया तो उनका नाम कहीं नहीं लिखा था। 

रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि सीमा ने यह खुलासा नहीं किया कि वह पाकिस्तान से है और कहा कि यह संभव हो सकता है कि जोड़े ने कमरा बुक करते समय नकली नामों का इस्तेमाल किया हो।

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेशपाकिस्ताननेपालnepal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी