लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसा के बाद अलीगढ़, जामिया और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सुरक्षा सख्त, सर्दी की छुट्टियां बढ़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 12:27 IST

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार को हुई हिंसा के बाद अन्य कई विश्वविद्यालयों में भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कियाहमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हो गये

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार को हुई हिंसा के बाद अन्य कई विश्वविद्यालयों में भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया शामिल हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पीआरओ ओमर सलीम पीरजादा ने बताया कि प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा की है। इसमें यह तय किया गया है कि सर्दी की छुट्टियां बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आज नहीं खुल रहे हैं। फिलहाल कैंपस में स्थिति नियंत्रण में है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में रविवार रात को उस वक्त हिंसा भड़क गयी जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया, परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा। हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हो गये जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।

जेएनयू के पूर्व छात्र तथा केन्द्रीय मंत्री एस. जयशंकर और निर्मला सीतारमण ने जेएनयू में हुई हिंसा की घटना की निंदा की है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

गृह मंत्री और एचआरडी मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस और जेएनयू प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस प्रमुख अमूल्य पटनायक से बात की और मंत्रालय ने उनसे रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों ने बताया कि हिंसा शाम करीब पांच बजे शुरू हुई। जेएनयू प्रशासन ने कहा कि लाठियों से लैस नकाबपोश उपद्रवी परिसर के आसपास घूम रहे थे। वे संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे और लोगों पर हमले कर रहे थे। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार