लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में बड़ा खुलासा, खुदकुशी नहीं हुई थी हत्या

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2018 14:51 IST

सुनंदा पुष्कर मौत मामसे में एक नया मोड़ आ गया है। तमाम तरह के सवालों में घिरी इस मौत को लेकर डीएनए ने एक खुलासा किया है, जिसके मुताबिक सुनंदा की मौत हादसा नहीं बल्कि मर्डर था।

Open in App

सुनंदा पुष्कर मौत मामसे में एक नया मोड़ आ गया है। तमाम तरह के सवालों में घिरी इस मौत को लेकर डीएनए ने एक खुलासा किया है, जिसके मुताबिक सुनंदा की मौत हादसा नहीं बल्कि मर्डर था। डीएनए की खबर के मुताबिक दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि सुंनदा पुष्कर के शरीर पर मौत के दौरान कई अहम चोटों के निशान थे साथ ही शरीर पर कई जख्म  पाए गए थे। 

ज्वॉइंट कमिश्नर को सौंपी गई इस रिपोर्ट के मुताबिक झगड़े के दौरान ही सुनंदा के शरीर पर चोट के जख्म थे। इस रिपोर्ट में इस मौत को हत्या करारा गया है। सुनंदा पुष्कर केस में तत्कालीन पुलिस उपायुक्त बीएस जायसवाल के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस ने ये रिपोर्ट पेश की है। पेश की गई रिपोर्ट नें कहा गया है कि  वसंत कुंज के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट आलोक शर्मा जिन्होंने लीला होटल में घटनास्थल का निरीक्षण और कानूनी जांच पड़ताल की कार्रवाई की थी उन्होंने इस मौत को खुदकुशी नहीं बताया है। उनके मुताबिक सुनंदा की मौत खुदकुशी बताया गलत है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच से सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थे। हत्या की इस जांच  में दिल्ली के सरोजिनी नगर के स्टेशन हाउस ऑफिसर को आदेश दिया था कि सुंनदा की मौत का केस आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या के रूप में करें।  ऑटोप्सी रिपोर्ट के सामने आने के बाद हत्या की जांच का फैसला लिया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पहले ये कहा गया था कि जहर खाने से सुनंदा पुष्कर की मौत हुई है। लेकिन अब रिपोर्ट सामने आने के बाद जिस तरह से चोट के निशान शरीर पर पाए गए हैं उनसे अब हत्या की और इशारा हो रहा है। खबर के मुताबिक इशारा यही हो रहा है कि मृतका के साथ मारपीट भी मौत से पहले की गई थी

सुनंदा की रिपोर्ट में साफ जाहिर किया गया है कि मृतका के शरीर पर इंजेक्शन के निशान ताजा भी थे। शशि थरूर से वर्ष 2010 में विवाह करने वाली पुष्कर को दिल्ली के लीला पैलेस होटल में 17 जनवरी 2014 को रहस्यमयी हालत में मृत पाया गया था। जिसके बाद बीजेपी नेता सुब्रमणम स्वामी ने इस आत्महत्या को मर्डर करारा था। ऐसे में अब इस प्रकरण में एक नया मोड़ आया है जो कई लोगों को कठघरे में खड़ा करेगा। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज