लाइव न्यूज़ :

गुजरात में माध्यमिक स्कूल एवं कॉलेज 23 नवम्बर से फिर से खुलेंगे

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:35 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 नवम्बर गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने दिवाली की छुट्टियों के बाद 23 नवंबर से माध्यमिक स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला किया गया है।

मंत्री ने गांधीनगर में एक कैबिनेट बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर गत मार्च से बंद स्कूल केवल कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए फिर से खुलेंगे और उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा।

चूडास्मा ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के मद्देनजर हितधारकों के साथ चर्चा करने के बाद, राज्य सरकार ने माध्यमिक स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला किया है। उनके परिसर मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे। कक्षा एक से आठ के छात्रों के लिए प्राथमिक विद्यालय खोलने का निर्णय बाद में लिया जाएगा।’’

मंत्री ने कहा कि छात्रों के लिए स्कूल में उपस्थित अनिवार्य नहीं है और केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘स्कूलों के प्रबंधन को छात्रों को स्कूल बुलाने से पहले अभिभावकों से लिखित सहमति लेनी होगी। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि छात्र मास्क पहनें, भोजन साझा न करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।’’

उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में कक्षाओं में छह फुट की दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

चूडास्मा ने कहा, ‘‘भीड़ होने से रोकने के लिए स्कूल और कॉलेजों को सम-विषम फॉर्मूले को लागू करने की सलाह दी जाती है, जिसमें आधे छात्र विषम तारीखों पर स्कूल आते हैं और बाकी सम तारीख को स्कूल आते हैं।’’

उन्होंने कहा कि छात्रों को उन दिनों के लिए घर का काम दिया जा सकता है जब वे स्कूल या कॉलेज नहीं आएंगे।

मंत्री ने कहा कि एहतियाती उपाय के तौर पर स्कूल और कॉलेजों को अपने परिसर सेनेटाइज करने होंगे तथा छात्रों एवं कर्मचारियों के लिए हैंड सेनेटाइजर और साबुन रखना होगा। साथ ही उन्हें कोविड-19 के संदिग्ध मामलों का पता लगाने के लिए तापमान जांचने वाला उपकरण भी रखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?