लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 25 अगस्त से शुरु होगा टीकाकरण का दूसरा बड़ा अभियान

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:53 IST

Open in App

मध्य प्रदेश में कोविड-19 के खिलाफ लोगों के टीकाकरण का दूसरा बड़ा अभियान बुधवार, 25 अगस्त से शुरू होगा। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण के लिए दो दिवसीय (25-26 अगस्त) मेगा अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें विशेष तौर पर उन लोगों के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिनके टीके की दूसरी खुराक बाकी है। अधिकारी ने बताया कि अभियान के पहले दिन पहली और दूसरी दोनों खुराकें दी जाएंगी जबकि दूसरे दिन केवल उन्हीं लोगों को टीका लगाया जाएगा जिनको दूसरी खुराक लगनी है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आज जवाहर चौक क्षेत्र में जैन मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। यहां कल मुख्यमंत्री आधिकारिक तौर पर टीकाकरण के दूसरे मेगा अभियान की शुरूआत करेंगे। अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात तक प्रदेश में कुल चार करोड़ एक लाख से अधिक टीके की खुराकें लगायी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज