लाइव न्यूज़ :

SEBA Assam HSLC Result 2018: छात्र रहें तैयार, कल आएंगे असम बोर्ड 10वीं के नतीजे, sebaonline.org पर करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 24, 2018 17:40 IST

SEBA Assam HSLC 10th Result 2018: इस साल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं की परीक्षा के लिए 353,533 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।असम फरवरी से मार्च के बीच में बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित कराता है। रिजल्ट आसानी से बोर्ड की वेबसाइट sebaonline.org, www.resultsassam.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

Open in App

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA) बोर्ड कल बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी करेगा। इस दिन का इंतजार गोवा बोर्ड 10वीं के छात्रों को बहुत दिनों से था।  छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए बहुत परेशान होने की जरुरत नहीं है। sebaonline.org बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है। यहां से छात्र आसानी से नतीजे देख सकेंगे। इस साल यानी 2018 में असम बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित कराईं गई। वहीं, 12वीं की परीक्षा 23 फरवरी से 22 मार्च तक आयोजित हुईं। ताजा खबरों के मुताबिक असम बोर्ड ने 10वीं के नतीजे की तारीख तय कर दी है। 25 मई को बोर्ड ने नतीजे जारी करने की तरीख तय की है। इस दिन असम बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्र अपने रिजल्ट (Assam Class 10th Result 2018 / Assam HSLC Result 2018) आसानी से बोर्ड की वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर देख सकते हैं। 

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (Assam Secondary Education) बोर्ड ने क्लास HSLC के रिजल्ट (SEBA HSLC Result 2018 / SEBA 10th Result 2018) की तारीख की घोषणा कुछ दिन पहले ही कर दी थी। बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरे राज्य में 852 एग्जाम सेंटर्स के इंतजाम किए थे। इस साल 10वीं की परीक्षा में 353,533 छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे। साल 2017 में असम बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित किए गए थे। पिछले साल लगभग 47.94 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

असम बोर्ड के बारे में  

प्रत्येक वर्ष बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA) कक्षा 10 के छात्रों के लिए हाई स्कूल परीक्षाएं आयोजित करता है और एसईबीए बोर्ड असम में माध्यमिक शिक्षा (कक्षा 10) की प्रणाली को नियंत्रित, पर्यवेक्षण और विकसित करता है।

यूं देखें असम बोर्ड HSLC क्लास के नतीजे (SEBA Assam Board Results 2018)

1.  छात्र कक्षा 10वीं के रिजल्ट के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर  जाएं ।2.  साइट पर SEBA HSLC/AHM RESULTS - 2018 के लिंक पर क्लिक करें।3. उसके बाद छात्र अपने सही नाम और रोल नंबर दर्ज करें।4.  कुछ देर बाद असम बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (SEBA Assam HSLC 10th Results 2018) आपके होम स्क्रीन पर होगा। आप रिजल्ट डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सएसईबीएऑनलाइन.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह