लाइव न्यूज़ :

एससीओ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक दिल्ली में हुई, अजीत डोवाल ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की मौजूदगी में उठाया आतंकवाद का मुद्दा

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 29, 2023 15:13 IST

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने ने कहा कि आतंकवाद अपने सभी रूपों में खतरा है और इसका वित्तपोषण अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देएससीओ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक दिल्ली में संपंन्न हुईपाकिस्तान के प्रतिनिधि ने भी लिया हिस्साअजीत डोवाल ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा

नई दिल्ली: दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक दिल्ली में संपंन्न हुई। बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने भी हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में बुधवार को अजीत डोवाल ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य हाल के वर्षों में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और इससे  एससीओ क्षेत्र  भी प्रभावित हो रहा है।

अजीत डोवाल ने कहा, "वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य हाल के वर्षों में विकास के कारण कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। एससीओ क्षेत्र भी इन चुनौतियों के प्रभाव से प्रभावित है। चार्टर, सदस्य देशों से संप्रभुता और राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता के लिए पारस्परिक सम्मान रखने का आह्वान करता है।"

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा अत्यधिक लाभकारी हो सकती है क्योंकि एससीओ चार्टर अन्य देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों को बनाए रखने और अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों की रोकथाम में सहयोग करने पर केंद्रित है। डोवाल ने कहा कि चार्टर सदस्य देशों से संप्रभुता, राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता, बल का उपयोग न करने, अंतरराष्ट्रीय संबंधों में बल के उपयोग की धमकी न देने,  पारस्परिक सम्मान रखने और क्षेत्रों में एकतरफा सैन्य श्रेष्ठता का दावा नहीं करने का आह्वान करता है।

डोवाल ने यह भी रेखांकित किया कि भारत की विदेश नीति इन्हीं सिद्धांतों पर आधारित है और "हर संभव तरीके से हमारी प्रतिबद्धता" को दर्शाती है। उन्होंने बैठक के दौरान आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद अपने सभी रूपों में खतरा है और  इसका वित्तपोषण अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। 

एससीओ की सुरक्षा परिषदों के सचिवों/एनएसए की 18वीं बैठक में कजाकिस्तान के राष्ट्रपति के सहयोगी गिजात नर्डौलेटोव, चीन के वांग शियाओहोंग (राज्य पार्षद और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री), किर्गिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल मराट मुकानोविच इमानकुलोव, पाकिस्तान के इंजी. अमीर हसन (सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभाग), रूस के निकोलाई पेत्रुशेव (रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव), ताजिकिस्तान के नसरुलो रहमतजोन महमूदजोदा, उज्बेकिस्तान के विक्टर मखमुदोव, एससीओ सचिवालय की उप महासचिव समिति नूरान नियाजालीव और मिर्ज़ेव रुस्लान एरकिनोविच ( निदेशक, कार्यकारी समिति, आरएटीएस एससीओ) शामिल हुए।

टॅग्स :अजीत डोभालदिल्लीपाकिस्तानचीनआतंकवादीटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'