लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल, कुछ निजी स्कूलों ने विद्यालय खोलने को टाला

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:12 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कारण लंबे वक्त से बंद रहने के बाद कई स्कूल बुधवार से खुल रहे हैं लेकिन कुछ विद्यालयों ने ‘इंतजार करो और देखों’ की नीति अपनायी है और कुछ हफ्तों बाद स्कूल खोलने का फैसला किया है। दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार को देखते हुए, दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि कक्षा नौवीं से 12वीं तक के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान एक सितंबर से खुलेंगे।दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र को विद्यालय आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और अभिभावकों की सहमति अनिवार्य होगी।उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर कहा कि “टीम एजुकेशन" स्कूलों को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने के लिए तैयार है।दिल्ली के एक नामचीन स्कूल के प्रधानाचार्य ने नाम नहीं छापने के आग्रह पर कहा, “केवल 20 प्रतिशत विद्यार्थियों ने अब तक अपने अभिभावकों के सहमति फॉर्म भेजे हैं। हम तब तक इंतजार करेंगे, जब तक कि हमारे पास कम से कम 50 प्रतिशत छात्र न हो जाएं... स्कूलों को खोलने की योजना कुछ हफ्तों के लिए टाल दी गई है। ” द्वारका में माउंट कार्मेल स्कूल की योजना है कि कम से कम एक महीने तक स्कूल न खोला जाए क्योंकि उसके सारे कर्मचारियों का अबतक पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है और ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।स्कूल के डीन माइकल विलियम्स ने बताया ” कहा जा रहा है कि जाइडस ने 12-18 साल के बच्चों के लिए टीका लाया है। मेरा मानना है कि दो और महीने रुकना बेहतर होगा। हमने काफी इंतजार किया है और हम कुछ समय प्रतीक्षा कर सकते हैं।” दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सोमवार को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को खोलने के लिए दिशा-निर्देशों को अधिसूचित कर दिया था। प्राधिकरण ने सोमवार को जारी दिशा-निर्देशों में कहा, ‘‘कोविड-19 के नियमों के तहत एक समय पर कक्षा में छात्रों की सीमित मौजूदगी सुनिश्चित करते हुए स्कूलों को समय-सारिणी तैयार करनी चाहिए। क्षमता के आधार पर प्रति कक्षा में अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को बुलाया जा सकता है। बैठने की व्यवस्था इस तरह की जाए कि प्रत्येक एक सीट के बाद दूसरी सीट खाली हो।’’ दिशा-निर्देशों में कहा गया है, ‘‘भोजनावकाश चरणबद्ध तरीके से हो ताकि एक समय पर अधिक भीड़ नहीं लगे। भोजनावकाश के लिए छात्रों को खुली जगह में भेजा जाए।’’दिशा-निर्देशों के अनुसार, ‘‘ सभी की ‘थर्मल स्क्रीनिंग’, इमारत को रोगाणु-मुक्त करना और हाथ धोने का उचित प्रबंध करना अनिवार्य है। साथ ही आपात स्थिति के लिए स्कूल, कॉलेज में पृथक-कक्ष बनाये जाएं, आगंतुकों को स्कूलों में आने से रोका जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज