लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में चौथी और पांचवीं कक्षाओं के लिए विद्यालय खुले

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:55 IST

Open in App

हरियाणा में बुधवार को चौथी और पांचवीं कक्षाओं के छात्रों के लिए विद्यालय खुले तथा अभिभावकों से लिखित अनुमति लाने वाले विद्यार्थियों को ही कक्षाओं में जाने दिया गया। राज्य सरकार ने एक महीना पहले नौंवी से 12 वीं कक्षाओं के लिए विद्यालयों को खुलने की अनुमति दी थी। बाद में, कोविड-19 के मामलों में और गिरावट जारी रहने पर छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी स्कूल आने की इजाजत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए विद्यालय आना अनिवार्य नहीं बनाया गया है क्योंकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी हैं। पिछले महीने जारी दिशानिर्देशों के अनुसार एक डेस्क पर बस एक विद्यार्थी को बैठने की इजाजत है तथा विद्यार्थी आपस में भोजन एवं स्टेशनरी चीजें साझा नहीं कर सकते हैं। साथ ही दो विद्यार्थियों के बीच छह फट का फासला बनाये रखना होगा, प्रवेश द्वार पर छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग एवं हाथ सेनेटाइज कराया जाएगा। सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल