लाइव न्यूज़ :

स्कूल वैन हादसा: 4 बच्चों की मौत, मालिक सह प्रधानाध्यापक और चालक हत्या के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 16, 2020 18:47 IST

सुनाम पुलिस उपाधीक्षक सुखबिंदर पाल सिंह ने कहा कि एक लड़की के पिता की शिकायत पर हत्या के आरोप में स्कूल के मालिक सह प्रधानाध्यापक लखविंदर और वैन चालक दलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, बच्चों को संगरूर में उनके पैतृक स्थल पर रविवार को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों से सभी रिकॉर्ड मांगे हैं। वैन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।

पंजाब के संगरूर में एक जर्जर स्कूल वैन में आग लगने के कारण चार बच्चों की झुलसकर मौत होने के एक दिन बाद पुलिस ने संबंधित स्कूल के मालिक सह प्रधानाध्यापक और चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

इसकी पुष्टि करते हुए सुनाम पुलिस उपाधीक्षक सुखबिंदर पाल सिंह ने कहा कि एक लड़की के पिता की शिकायत पर हत्या के आरोप में स्कूल के मालिक सह प्रधानाध्यापक लखविंदर और वैन चालक दलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, बच्चों को संगरूर में उनके पैतृक स्थल पर रविवार को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई।

पुलिस उपाधीक्षक ने फोन पर कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने कहा है कि इससे पहले भी स्कूल के प्रधानाध्यापक और चालक को ऑटो रिक्शा की हालत के बारे में कई बार चेतावनी दी गई थी, जिसे उन्होंने बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए उपलब्ध कराया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जो स्कूल वैन उपलब्ध कराई गई थी, वह पहले के वाहन से भी जर्जर हालत में थी और आरोपियों की जानबूझकर की गई इस हरकत के कारण ही बच्चों की जान खतरे में पड़ी।’’

वैन को बेहद पुरानी बताए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों से सभी रिकॉर्ड मांगे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह सोमवार को उपलब्ध हो जाना चाहिए।’’ इससे पहले पुलिस ने प्रधानाध्यापक, स्कूल प्रबंधन और वैन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।

बाद में इसमें हत्या का आरोप जोड़ दिया गया। सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। एसजीपीसी के प्रमुख गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जिनकी लापरवाही के चलते खराब वाहनों को सड़कों पर चलने की इजाजत मिलती है। पुलिस ने कहा था कि वाहन के अंदर मौजूद जिन बच्चों की झुलसकर मौत हुई, उनमें करीब तीन साल की एक बच्ची भी थी जो पहली बार स्कूल जा रही थी।

वाहन 1990 मॉडल का बताया जाता है जिसमें एलपीजी सिलेंडर लगा था। स्कूल के अधिकारियों ने इसे शुक्रवार को खरीदा था। बच्चों को लाने-ले जाने के लिए शनिवार को पहली बार इसे इस्तेमाल में लाया गया था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना लोंगोवाल-सिडसाचार रोड पर हुई।

घटना के वक्त वैन में 12 बच्चे मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने आठ बच्चों को जलते वाहन से बचा लिया था, जबकि तीन साल की बच्ची समेत चार बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना के संबंध में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे और राज्य परिवहन विभाग को राज्यभर में सड़कों की स्थिति और सभी स्कूल बसों की हालत की जांच शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों को 7.25-7.25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का भी आदेश दिया।

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो