लाइव न्यूज़ :

Piplodi Primary School: छत गिरने से 7 छात्रों की मौत और 14 घायल, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 25, 2025 12:42 IST

राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की इमारत ढह जाने से 7 बच्चों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे सभी छात्रों का सरकारी धन से इलाज कराया जाएगा।दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है।तीन से चार की हालत गंभीर है।

झालावाड़ः राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा हादसा हो गया। झालावाड़ के पिपलोदी प्राइमरी स्कूल की छत गिरने से 7 छात्रों की मौत हो गई और 14 से अधिक घायल हो गए। सूचना मिलने पर झालावाड़ कलेक्टर और एसपी अमित कुमार बुडानिया मौके के लिए रवाना हुए है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जहाँ छत गिर गई, जिससे 4 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी छात्रों का सरकारी धन से इलाज कराया जाएगा। इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च-स्तरीय जाँच भी शुरू की जाएगी। ज़िला कलेक्टर मौके पर हैं। इसके अतिरिक्त, शिक्षा अधिकारियों को भी घटनास्थल पर जाकर स्थिति की निगरानी करने और आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया, "4 बच्चों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए हैं। दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है।’’

पुलिस ने बताया कि शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने और बच्चों को उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, "झालावाड़ के पिपलोदी गांव में एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जहां एक स्कूल की छत गिर गई।

मैंने जिला कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी को इलाज के सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।" मंत्री ने कहा, "मैं इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच करवाऊंगा।" झालावाड़ के मनोहरथाना पुलिस थाने के सर्किल इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को विशेष स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है, जबकि छह का एसआरजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दांगीपुरा थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पिपलोदी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कम से कम 27 छात्र पढ़ रहे थे।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘‘झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरSchool EducationPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र