लाइव न्यूज़ :

SC/ST एक्टः विवादास्पद फैसले की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर

By भाषा | Updated: April 21, 2018 05:35 IST

नई याचिका मूल शिकायतकर्ता ने दी है जिनकी प्राथमिकी पर मामला शुरू हुआ था और आखिरकार शीर्ष न्यायालय तक पहुंचा था।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अप्रैलः एसएसी/एसटी अधिनियम पर उच्चतम न्यायालय के विवादास्पद फैसला को वापस लेने की मांग करते हुए शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया गया है कि एक 'जाली एफआईआर' के आधार पर फैसला दिया गया, जिसे उसके समक्ष पेश किया गया था।

नई याचिका मूल शिकायतकर्ता ने दी है जिनकी प्राथमिकी पर मामला शुरू हुआ था और आखिरकार शीर्ष न्यायालय तक पहुंचा था। याचिका में दावा किया गया है कि प्राथमिकी(एफआईआर) की पूरी विषय वस्तु शीर्ष अदालत के समक्ष जानबूझ कर उपलब्ध नहीं कराई गई। मूल एफआईआर मराठी भाषा में है। 

उच्चतम न्यायालय ने अपने 20 मार्च के फैसले में एसटी-एसटी अधिनियम के तहत गिरफ्तारी से संबंधित प्रावधानों को कथित तौर पर नरम कर दिया था।

गौरतलब है कि न्यायालय के फैसले को लेकर एससी / एसटी संगठनों के भारत बंद आह्वान के दौरान दो अप्रैल को कई राज्यों में हिंसा की घटनाएं हुई थीं। केंद्र और कुछ राज्यों ने भी फैसले की समीक्षा की मांग की है। केंद्र ने 12 अप्रैल को शीर्ष न्यायालय से कहा था कि उसके फैसले ने एससी / एसटी कानून के प्रावधानों को कमजोर कर दिया है। 

फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए मूल शिकायतकर्ता बी के गायकवाड़ ने दावा किया कि उच्चतम न्यायालय में याचिकाकर्ताओं ने जानबूझ कर एक जाली प्राथमिकी दी और इस तरह धोखाधड़ी की। 

टॅग्स :एससी-एसटी एक्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज