लाइव न्यूज़ :

सवर्ण आरक्षण का सभी राज्यों में अलग-अलग होगा असर, लेकिन राजस्थान का ये रहेगा हाल

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 10, 2019 14:41 IST

राजनीतिक जानकार राजस्थान में इसका मिलाजुला असर रहने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले इसका कोई सीधा-सीधा लाभ बेरोजगारों को नहीं मिलना है. इसकी आर्थिक सीमाओं को लेकर भी सवाल हैं कि- क्या वास्तव में सवर्ण गरीबों को इसका लाभ मिल पाएगा?

Open in App

सवर्णों को आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत आरक्षण को लोकसभा और राज्यसभा, दोनों से हरी झंडी मिल गई है, लेकिन इसके असर को लेकर कोई एक तरफा सियासी सोच सामने नहीं आ रही है. इससे भाजपा को फायदा होगा या नुकसान? 

इसको लेकर दो तथ्य उभर कर सामने आ रहे हैं, एक- भाजपा को एक फायदा यह होगा कि उसके समर्थकों के पास आम चर्चा में बोलने के लिए कोई बड़ा मुद्दा नहीं था, सवर्ण आरक्षण उन्हें बोलने की ताकत देगा, जिससे नाराज सवर्णों को मनाने में मदद मिल सकती है, दो- युवा वर्ग जागरूक है, इसलिए सवर्ण आरक्षण को लेकर युवाओं की प्रतिक्रिया भाजपा के लिए उत्साहजनक नहीं है, युवा इसे चुनावी सियासी निर्णय के तौर पर तो देख ही रहे हैं, यह भी हिसाब लगा रहे हैं कि क्या वास्तव में इससे उनको लाभ होगा या नहीं।

राजनीतिक जानकार राजस्थान में इसका मिलाजुला असर रहने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले इसका कोई सीधा-सीधा लाभ बेरोजगारों को नहीं मिलना है. इसकी आर्थिक सीमाओं को लेकर भी सवाल हैं कि- क्या वास्तव में सवर्ण गरीबों को इसका लाभ मिल पाएगा?

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रमुख कांग्रेस नेता पं. भंवरलाल शर्मा तो लंबे समय से आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर अभियान चला रहे थे और कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में सवर्ण आरक्षण का समर्थन किया है, इसलिए बतौर सियासी हथियार भाजपा इस फैसले का राजस्थान में कोई बड़ा लाभ नहीं ले पाएगी. यही नहीं, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, पद्मावत फिल्म जैसे मुद्दों से उपजी सामान्य वर्ग की नाराजगी, इससे दूर हो पाएगी, इसकी संभावना कम ही हैं.

सवर्ण आरक्षण का असर विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग होने की संभावना है, क्योंकि एक तो हर राज्य में सवर्ण जातियों की जनसंख्या अलग-अलग हैं और दूसरा प्रत्येक प्रदेश में सामान्य वर्ग का सामाजिक-आर्थिक स्तर और सोच अलग-अलग हैं.

आरक्षण को लेकर सबसे ज्यादा उलझी हुई तस्वीर पीएम मोदी के गृह-प्रदेश गुजरात में ही है. आरक्षण का मुद्दा चलते ही गुजरात में पिछले विस चुनाव में बामुश्किल भाजपा, अपनी प्रदेश सरकार बचा पाई थी. सवर्ण आरक्षण को गुजरात के मतदाता किस नजरिए से देखते हैं।

यह लोकसभा चुनाव के नतीजों में ही साफ होगा, लेकिन गुजरात के हार्दिक पटेल, प्रवीणभाई तोगड़िया आदि नेता मुद्दों के आधार पर कम, पीएम मोदी के व्यक्तिगत सियासी तौर-तरीकों के आधार पर ज्यादा विरोध में हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में गुजरात में भाजपा ने 26 में से 26 सीटें जीत लीं थीं, परन्तु गुजरात विस चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो इस बार 15 से ज्यादा सीटें जीतना भाजपा के लिए आसान नहीं है.

वैसे देश के विभिन्न प्रदेशों में सामान्य वर्ग की जनसंख्या का कोई अधिकृत आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन सेंटर फॉर स्टडी ऑफ डेवेलपिंग सोसाइटी के सर्वे के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में सवर्ण जातियों की जनसंख्या 20 से 30 प्रतिशत के बीच है. उत्तर भारत में ज्यादातर सवर्ण पहले से ही भाजपा के साथ खड़े हैं, इसलिए सवर्ण आरक्षण से भाजपा को कोई नया फायदा नहीं होगा, लेकिन नाराज पुराने भाजपा समर्थकों को मनाने में शायद भाजपा कामयाब हो जाए।

टॅग्स :सवर्ण आरक्षणराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो