लाइव न्यूज़ :

सौराष्ट्र-तमिल संगमम का आज समापन, पीएम मोदी समारोह को करेंगे संबोधित

By अंजली चौहान | Updated: April 26, 2023 11:42 IST

यह कार्यक्रम 17 अप्रैल को शुरू हुआ था, जिसका समापन समारोह अब 26 अप्रैल को सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसौराष्ट्र-तमिल संगमम का आज होगा समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह को संबोधित करेंगे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौराष्ट्र-तमिल संगमम के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का ये समारोह संबोधन बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू होगा। 

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी की पहल के माध्यम से 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को बढ़ावा देने की दृष्टि में निहित है। 

जो विभिन्न हिस्सों में लोगों के बीच सदियों पुराने संबंधों को सामने लाने और फिर से खोजने में मदद करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले काशी तमिल संगमम का आयोजन किया गया था।

गौरतलब है कि सौराष्ट्र तमिल संगमम गुजरात और तमिलनाडु के बीच साझा संस्कृति और विरासत का जश्न मनाकर इस दृष्टि को आगे बढ़ाता है। सदियों पहले, कई लोग सौराष्ट्र क्षेत्र से तमिलनाडु चले गए थे।

पीएमओ के बयान में कहा गया है कि सौराष्ट्र तमिल संगमम ने सौराष्ट्र के तमिलों को अपनी जड़ों से फिर से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। 

दस दिवसीय संगम में 3,000 से अधिक सौराष्ट्रियन तमिल एक विशेष ट्रेन से सोमनाथ आए थे। जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम 17 अप्रैल को शुरू हुआ था, जिसका समापन समारोह अब 26 अप्रैल को सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा है।

केरल दौरे पर पीएम ने कई करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात 

बता दें कि इससे एक दिन पहले मंगलवार, 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री अपने केरल दौरे पर थे। इस दौरान दक्षिण भारत के राज्य में प्रधानमंत्री ने केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी।

पीएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए इसका शुभारंभ किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने कोच्चि में देश की पहली वाटर मेट्रो का शुभांरभ भी किया। इस वाटर मेट्रो के जरिए केरल को विकास की एक नई राह मिली है।

गौरतलब है कि ये मेट्रो कोच्चि और पास के 10 द्वीपों को जोडेगी जो कि हर 15 मिनट पर लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इसमें कुल 78 इलेक्ट्रिक नौकाएं शामिल हैं। इसके पहले चरण में 23 नौका और 14 टर्मिनल है। ये प्रोजेक्ट 1,137 करोड़ की लागत से बनाया गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीTamil Naduगुजरातमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो