लाइव न्यूज़ :

सत्यपाल मलिक बने गोवा के राज्यपाल, बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने राजभवन में दिलाई शपथ

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 3, 2019 17:07 IST

गोवा के राजभवन में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। मुख्य न्यायमूर्ति प्रदीप नंगराजोद ने सत्यपाल मलिक को शपथ दिलाई। 

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के तौर पर काम करते रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने और राज्य से संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाने का नरेंद्र मोदी सरकार का फैसला उन्हीं के कार्यकाल के अंतर्गत पिछले पांच अगस्त को हुआ था।

सत्यपाल मलिक रविवार (3 नवंबर) गोवा के राज्यपाल बन गए हैं। गोवा के राजभवन में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। मुख्य न्यायमूर्ति प्रदीप नंगराजोद ने सत्यपाल मलिक को शपथ दिलाई। 

इससे पहले सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के तौर पर काम करते रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने और राज्य से संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाने का नरेंद्र मोदी सरकार का फैसला उन्हीं के कार्यकाल के अंतर्गत पिछले पांच अगस्त को हुआ था। 

जम्मू-कश्मीर में कार्यकाल के दौरान सत्यपाल मलिक हमेशा लाइम लाइट में रहे। हालांकि, कुछ एक बार अपने विवादित बयानों के चलते भी उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। जम्मू-कश्मीर अपेक्षित दायित्व निभाने का फल उन्हें गोवा के राज्यपाल बनाए जाने के रूप में मिला। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक ने गोवा में मृदुला सिन्हा का स्थान लिया। सिन्हा राज्यपाल के रूप में औपचारिक रूप से शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुईं। मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। 

सत्यपाल मलिक के लिए पिछले हफ्ते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्थानांतरण का आदेश जारी किया था। सत्यपाल मलिक, देश और समाज, राजनीति समेत तमाम मुद्दों पर भी अपनी राय बेधड़क होकर रखते हैं। उन पर ऐसे भी आरोप लगते रहे हैं कि वह नरेंद्र मोदी सरकार के इशारों पर काम करते रहे हैं।

टॅग्स :सत्यपाल मलिकगोवामोदी सरकारजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप