लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल के पोते ने 'स्टेचू ऑफ़ यूनिटी' को बताया पैसों की बर्बादी, कहा- वो होते तो इसे नहीं करते स्वीकार

By स्वाति सिंह | Updated: November 3, 2018 09:08 IST

Sardar Patel's grandson Reaction on "Statue of Unity": धीरूभाई की बेटी ने कहा कि देश के लिए जो वल्लभ भाई पटेल ने किया है वह इस मूर्ति के आगे कुछ नहीं है। वह मेरे पहले हीरो हैं और असल मायनों में राष्ट्रपिता हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (31 अक्टूबर) को गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था। इस समारोह में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इसपर सरदार पटेल के बड़े भाई सोमभाई पटेल के पोते धीरूभाई पटेल ने कहा कि वल्लभ भाई पटेल इस सम्मान के हकदार थे। हालांकि अगर वह जिंदा होते तो इस सम्मान मो कभी स्वीकार नहीं करते। उन्हें यह सब पैसे की बर्बादी लगती। ' 

बता दें कि वडोदरा में रहने वाले 91 वर्षीय धीरूभाई भी प्रतिमा लोकापर्ण समारोह में विशेष आमंत्रित लोगों में शामिल थे। उनके अलावा वल्लभभाई पटेल के परिवार के अन्य 35 सदस्य भी समारोह में आए थे। सरदार वल्लभभाई पटेल के परिवार के लोगों ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भारत के लौह पुरुष के प्रति उपयुक्त श्रद्धांजलि कहते हुए सराहना की। 

 धीरूभाई पटेल ने कहा कि अगर आज वह जिंदा होते और उनसे हम सबसे ऊंची प्रतिमा के बारे पूछते तो वह मना कर देते। क्योंकि उन्होंने बहुत ही साधारण से माहौल में अपना जीवन व्यतीत किया है। वह पैसों की अहमियत समझते थे। उन्हें यह सब पैसों की बर्बादी लगती। 

वहीं, धीरूभाई की बेटी ने कहा कि देश के लिए जो वल्लभ भाई पटेल ने किया है वह इस मूर्ति के आगे कुछ नहीं है। वह मेरे पहले हीरो हैं और असल मायनों में राष्ट्रपिता हैं। उन्होंने कहा मैं उनसे कभी मिली नहीं हूं। लेकिन उनकी बेटी हमारे साथ ही रही थी उनसे हम लगातर वल्लभ भाई पटेल ले बारे में कहानियां सुनते हैं।  वह काफी प्रेरणादायक हैं। 

टॅग्स :स्टैचू ऑफ यूनिटीवल्लभभाई पटेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप