लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल ने हैदराबाद को निज़ाम की हुकूमत से मुक्ति दिलाकर ‘एक और कश्मीर-जैसी स्थिति बनने से रोक’ दीः रेड्डी

By भाषा | Updated: September 17, 2019 16:10 IST

भूतपूर्व हैदराबाद रियासत 17 सितंबर 1948 को भारतीय संघ में शामिल हुई थी। इसके लिए भारत सरकार को ‘ऑपरेशन पोलो’ नाम से एक अभियान चलाना पड़ा था, क्योंकि रियासत में आंतरिक हालात ठीक नहीं थे। मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट करके पटेल और हैदराबाद रियासत को ‘मुक्ति’ दिलाने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देरेड्डी ने कहा, ‘‘ 17 सितंबर 1948 वो दिन है जब भारतीय संघ के बलों ने हैदराबाद रियासत पर नियंत्रण हासिल किया था।निज़ाम के अत्याचारी शासन और रज़ाकारों के अपने लोगों के साथ अमानवीय सुलूक से मुक्ति दिलाई थी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को हैदराबाद ‘मुक्ति दिवस’ पर सरदार वल्लभभाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी ने हैदराबाद को निज़ाम की हुकूमत से मुक्ति दिलाकर ‘ एक और कश्मीर-जैसी स्थिति बनने से रोक’ दी।

भूतपूर्व हैदराबाद रियासत 17 सितंबर 1948 को भारतीय संघ में शामिल हुई थी। इसके लिए भारत सरकार को ‘ऑपरेशन पोलो’ नाम से एक अभियान चलाना पड़ा था, क्योंकि रियासत में आंतरिक हालात ठीक नहीं थे। मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट करके पटेल और हैदराबाद रियासत को ‘मुक्ति’ दिलाने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

रेड्डी ने कहा, ‘‘ 17 सितंबर 1948 वो दिन है जब भारतीय संघ के बलों ने हैदराबाद रियासत पर नियंत्रण हासिल किया था और निज़ाम के अत्याचारी शासन और रज़ाकारों के अपने लोगों के साथ अमानवीय सुलूक से मुक्ति दिलाई थी।’’ उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्र होने के करीब 13 महीने बाद इस दिन हैदराबाद क्षेत्र के लोगों को ‘आज़ादी मिली थी।

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ हैदराबाद का भारतीय संघ में सफलतापूर्वक विलय सुनिश्चित करने के लिए सरदार पटेल और उनके ऑपरेशन पोलो’ का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने इस तरह एक और कश्मीर जैसी स्थिति बनने से रोक दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस ऐतिहासिक दिन पर मैं सरदार वल्लभभाई पटेल और हैदराबाद रियासत की मुक्ति के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं।’’ रेड्डी ने आठ सितंबर को मांग की थी कि तेलंगाना सरकार 17 सितंबर को हैदराबाद ‘मुक्ति दिवस’ आधिकारिक तौर पर मनाए। भाजपा लंबे अरसे से ऐसी मांग करती आई है।

भाजपा अक्सर आरोप लगाती है कि चंद्रशेखर राव की सरकार ‘वोट-बैंक की राजनीति’की वजह से इस मांग को स्वीकार नहीं करती है और राव की टीआरएस के एआईएमआईएम से दोस्ताना रिश्ते हैं। तेलंगाना भाजपा 17 सितंबर को हर साल मुक्ति दिवस मनाती है और समूचे राज्य में राष्ट्रीय ध्वज फहराती है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे