लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाई

By विनीत कुमार | Updated: May 17, 2019 11:28 IST

सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई थी। यह मामला सारदा चिट फंड केस से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देसारदा चिट फंड मामले में राजीव कुमार की गिरफ्तारी से कोर्ट ने रोक हटाईकोर्ट ने अगले सात दिन में राजीव कुमार को कानूनी उपाय हासिल करने का समय दियाइसी साल फरवरी में CBI और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच तनानतनी के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था मामला

लोकसभा चुनाव में केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच जारी तनातनी के बीच सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी से मिली छूट को हटा दिया। यह मामला सारदा चिट फंड केस से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही कहा कि कुमार को गिरफ्तारी से छूट देने संबंधी पांच फरवरी का आदेश आज से सात दिनों के लिए लागू रहेगा ताकि वह कानूनी उपायों के लिए सक्षम अदालत में जा सकें।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस दीपक गुप्ता और संजीव खन्ना की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि सीबीआई कानून के तहत मामले की जांच में आगे बढ़ सकती है। कोर्ट ने साथ ही साफ किया कि उसके गिरफ्तारी से रोक हटाने के फैसले को यह नहीं समझा जाना चाहिए कि सीबीआई को राजीव कुमार को हिरासत में लेने के निर्देश मिल गये हैं।

बता दें कि सारदा चिट फंड मामला की जांच अभी जारी है। यह मामला इसी साल फरवरी में पश्चिम बंगाल पुलिस और सीबीआई के बीच तनातनी के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि उसे पश्चिम बंगाल सरकार से मामले की जांच में सहयोग नहीं मिल रहा है।

दरअसल, पूरा मामले ने उस समय तूल पकड़ा था जब सीबीआई की टीम सारद चिट फंड केस में पूछताछ के लिए राजीव कुमार के घर पहुंची थी। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इन अधिकारियों को ही हिरासत में ले लिया।

क्या है पूरा मामला

राजीव कुमार उस स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का नेतृत्व कर रहे थे जो सारदा चिट फंड और रोज वैली मामले की जांच में जुटी थी। सीबीआई ने इसके बाद उन्हें काई बार केस से जुड़े कुछ गुम हुए दस्तावेजों के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार राजीव इसे नजरअंदाज करते रहे। 

इसके बाद 3 फरवरी, 2019 की शाम सीबीआई अधिकारियों की एक टीम राजीव कुमार के कोलकाता स्थित आवास पहुंच गई। यहां बाहर खड़े पुलिसकर्मियों से सीबीआई अधिकारियों की बहस और झड़प भी हुई। इसके बाद स्थानिय पुलिस अधिकारियों को लेकर पुलिस थाने पहुंच गई और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गई थीं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज