लाइव न्यूज़ :

संसद टीवी का यूट्यूब चैनल हुआ हैक! हैकर ने नाम बदलकर रखा 'एथेरियम', जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: February 15, 2022 13:43 IST

संसद टीवी का सोमवार देर रात यूट्यूब चैनल हैकर्स के निशाने पर आ गया। संसद टेलिविजन की ओर से बताया गया है कि यूट्यूब चैनल की सुरक्षा में सेंध के इस मामले को देख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद टीवी का यूट्यूब खाता बंद हो गया है, संसद टेलिविजन ने बताया है कि जल्द ये शुरू हो जाएगा।संसद टेलिविजन के अनुसार रात में यूट्यूब चैनल के साथ छेड़छाड़ हुई थी जिसे तड़के ठीक कर लिया गया था।संसद टेलिविजन के बयान के अनुसार यूट्यूब फिलहाल खाते की सुरक्षा में हुई चूक पर काम कर रहा है, इसलिए ये बंद है।

नई दिल्ली: संसद टेलिविजन ने यूट्यूब द्वारा उसके अकाउंट को बंद किए जाने पर बयान जारी करते हुए कहा कि जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। संसद टेलिविजन के अनुसार यूट्यूब उसके खाते 'संसद टीवी' की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए काम कर रहा है। इससे पहले सोशल मीडिया पर उस समय चर्चा शुरू हो गई जब यूजर्स ने पाया कि यूट्यूब पर संसद टीवी का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है।

यूट्यूब पर संसद टीवी के अकाउंट पर जाने पर ये संदेश आ रहा है कि यूट्यूब के सामुदायिक दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने के चलते खाते को बंद कर दिया गया है। यूट्यूब के इस चैनल पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाता है। 

संसद टीवी के खाते को हैक करने की कोशिश

संसद टीवी के बयान के अनुसार उसके यूट्यूब खाते पर रात 1 बजे (15 फरवरी) गड़बड़ी शुरू हुई। इसके लाइव स्ट्रिमिंग में गड़बड़ी आई और फिर हैक करने वाले के द्वारा चैनल का नाम बदलकर 'एथेरियम' रख दिया गया। एथेरियम एक क्रिप्टो करेंसी का नाम है।

संसद टीवी ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया टीम ने रात में हुई गड़बड़ी पर काम शुरू कर दिया था और तड़के 3.45 बजे तक इसे ठीक कर लिया गया था। बाद में यूट्यूब ने इसकी सरक्षा में आई गड़बड़ी को स्थायी तौर पर ठीक करने के लिए फिलहाल इसे बंद किया है। 

वहीं, पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने कहा कि हैकिंग जैसा कुछ हुआ है। उन्होंने कहा कि गूगल से शिकायत की गई है और वे उसे देख रहे हैं। संसद टीवी के यूट्यूब खाते के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किये जा रहे हैं जिस पर लिखा है, 'इस खाते को यूट्यूब के सामुदायिक दिशा निर्देशों के उल्लंघन के चलते बंद कर दिया गया है।'

टॅग्स :यू ट्यूबलोकसभा संसद बिलराज्य सभासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत