लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने राज ठाकरे को बताया भाजपा का 'लाउडस्पीकर', जानें क्या है वजह

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 13, 2022 19:42 IST

संजय राउत ने राज ठाकरे को भाजपा का लाउडस्पीकर बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना राज्य में सीधे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से लड़ने की हिम्मत नहीं रखती है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने महाराष्ट्र नव ननिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को भाजपा का लाउडस्पीकर बताया राज ठाकरे केंद्रीय जांच एजेंसियों से बचने के लिए कॉमन सिविल कोड की वकालत कर रहे हैं राज ठाकरे सीधे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से लड़ने की हिम्मत नहीं रखते हैं

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को भारतीय जनता पार्टी का लाउडस्पीकर बताते हुए कहा कि वो केंद्रीय जांच एजेंसियों से शिकंजे से बचने के लिए कॉमन सिविल कोड की वकालत कर रहे हैं और जनसंख्या नियंत्रण की बात कर रहे हैं।

इसके साथ ही संजय राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना के रगों में हिंदुत्व दौड़ता है। वहीं राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि इनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना राज्य में सीधे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से लड़ने की हिम्मत नहीं रखती है।

राज ठाकरे द्वारा उद्धव सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक दिये अल्टीमेटम के बारे में बात करते हुए राउत ने कहा, "केवल दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाला साहेब के पास सरकार को अल्टीमेटम देने की क्षमता और शक्ति थी।"

इसके साथ ही राउत ने कहा, "राज ठाकरे सेंट्रल एजेसियों से डरकर भाजपा के लाउडस्पीकर बने हुए हैं और यह लाउडस्पीकर डर और हताशा से चिख रहा है लेकिन जनता इसे बंद कर देगी।"

शिवसेना सांसद संजय राउत के अलावा महाराष्ट्र सरकार में प्रमुख घटक दल की भूमिका निभा रही एनसीपी के सदस्यों ने भी राज ठाकरे पर भाजपा के साथ मिले होने का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री और एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने राज ठाकरे पर आरोप लगाया है कि वो भाजपा के इशारे पर एनसीपी और इसके अध्यक्ष शरद पवार पर हमला कर रहे हैं।

पाटिल ने रायगढ़ के मानगांव में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर आरोपी लगाया कि वह एनसीपी प्रमुख पर इसलिए हमलावर है क्योंकि उन्होंने शिवसेना और कांग्रेस को एक साथ लाकर राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार का गठन किया है।

पाटिल ने दावा किया, "इस सरकार के बनने के बाद से भाजपा हमेशा शरद पवार पर हमला कर रही है और पवार की आलोचना के लिए भाजपा ने अलग-अलग लोगों को काम पर लगा रखा है। राज ठाकरे भी उसी जिम्मेदारी के तहत भाजपा के इशारे पर यह सब कर रहे हैं।" 

टॅग्स :संजय राउतराज ठाकरेशिव सेनाNCPमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?