लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने कहा, ''अजित पवार और एकनाथ शिंदे के खिलाफ भी थे ईडी के मामले, लेकिन छापे तो विपक्षी नेताओं पर ही पड़ेंगे''

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 10, 2023 15:23 IST

संजय राउत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा आप विधायक अमानतुल्ला खान के परिसरों पर की गई छापेमारी को मुद्दा बनाते हुए कहा कि 2024 चुनाव तक विपक्षी नेताओं के खिलाफ ऐसी तलाशी और छापेमारी चलती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने ईडी द्वारा आप विधायक अमानतुल्ला खान पर की गई छापेमारी को बनाया मुद्दाराउत ने कहा कि 2024 चुनाव तक विपक्षी नेताओं के खिलाफ ऐसी छापेमारी चलती रहेगीउन्होंने कहा कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे पर ईडी के मामले दर्ज हैं, लेकिन पूछताछ नहीं होगी

मुंबई: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के परिसरों पर की गई छापेमारी को मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक विपक्षी नेताओं के खिलाफ ऐसी तलाशी और छापेमारी चलती रहेगी।

संजय राउत ने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "ये कोई नई बात नहीं है, विपक्ष के नेताओं के खिलाफ इस तरह की तलाशी और छापेमारी 2024 तक जारी रहेगी। हमने ईडी को 10-12 लोगों की सूची भी दी है। लेकिन ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां केवल विपक्षी नेताओं के पास ही जाएंगी।”

इसके साथ ही शिवसेना नेता राउत ने कहा, "महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ ईडी के मामले दर्ज थे लेकिन ईडी अब उनके पास नहीं जाएगी।"

शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को सौंपे गए आवेदन के बारे संजय राउत ने कहा कि बीएमसी को जांच करनी चाहिए कि वे असली शिवसेना हैं या नहीं।

उन्होंने कहा, "बीएमसी कहां है? ऊपर से बैठा प्रशासन वही निर्णय लेगा, जो मुख्यमंत्री कहेंगे। अगर एकनाथ शिंदे या उनकी पार्टी ने बीएमसी दशहरा रैली के लिए आवेदन किया है, तो उससे पहले शिंदे गुट को खुद से पूछना चाहिए कि क्या वे असली शिवसेना हैं या नहीं।“

जहां तक ईडी के छापेमारी का सवाल है तो जांच एजेंसी आप विधायक अमानतुल्ला खान के परिसरों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की है।

जांच एजेंसी ने सूत्रों को बताया कि अमानतुल्ला खान पर यह छापेमारी दिल्ली वक्फ बोर्ड में अवैध नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के संबंध में कई गई है, जहां आप नेता खान अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

इस छापेमारी से पूर्व भी पिछले साल सितंबर में ईडी ने अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में कथित आपत्तिजनक सामग्री और सबूतों की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

टॅग्स :संजय राउतप्रवर्तन निदेशालयमुंबईअमानतुल्लाह खानआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी