लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने धीरेंद्र शास्त्री के नागपुर में आयोजित कार्यक्रम पर कहा, "यह संघ का खेल है, वो धर्म के नाम पर बागेश्वर धाम का पाखंड कर रहा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 19, 2023 16:42 IST

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र की सत्ता पर काबिज एनडीए नीत भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर हमला करते हुए कहा नरेंद्र मोदी सरकार न तो संविधान को मान न रही है और न कानून को। सरकार विपक्ष की आवाज को दबा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत का केंद्र पर हमला, मोदी सरकार न तो संविधान को मान न रही है और न कानून कोकेंद्र सरकार सीबीआई और ईडी के स्वायत्तशासी कार्यों में हस्तक्षेप कर रही हैधीरेंद्र शास्त्री को संघ ने नागपुर बुलाया था धार्मिक पाखंड करने के लिए, सार खेल संघ का है

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र की सत्ता पर काबिज एनडीए नीत भारतीय जनता पार्टी शासन के खिलाफ जमकर हमला करते हुए कहा नरेंद्र मोदी सरकार न तो संविधान को मान न रही है और न कानून को।

राउत ने कहा कि केंद्र सीबीआई और ईडी के स्वायत्तशासी कार्यों में हस्तक्षेप कर रही है। इसके साथ ही संजय राउत ने नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार लगाने वाले विवाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जिसने उस बाबा को नागपुर बुलाया है, उसको समझना चाहिए। सार खेल संघ का है और वो धर्म के नाम पर पाखंड कर रहा है।

इसके साथ ही राउत ने कहा कि केंद्र सरकार की स्पष्ट नीति है कि वो विपक्ष की बातों को नहीं मानेंगे और न हमें शांति से नहीं जीने देंगे। उनकी बात मानने वाले लोग राज्यपाल बन जाते हैं लेकिन हमें भरोसा है कि देश में आज भी न्याय है। विपक्ष सरकार की दबाव में झुकने को नहीं तैयार होगी।

संजय राउत ने राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को सरकार से किस बात के लिए माफी मांगनी होगी। सरकार बिना वजह उनके विदेश दौरे को तूल दे रही है। आखिर क्यों माफी मांगे, ऐसा क्या कहा है उन्होंने जो सच नहीं है।

संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग विपक्ष की नहीं देश की जनता की आवाज को बंद कर रहे हैं। ये इतने आक्रामक हैं कि हमारी आवाज को बंद करने के लिए केस भी कर देते हैं। राहुल गांधी ने किसी भी तरह से देश के खिलाफ कोई बात नहीं की है।

इसके साथ ही राउत ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता इसका जरूर जवाब जाएगा. लोगों के दिलों में आज भी बाला साहेब जिंदा हैं. सबको पता है कि शिवसेना किसकी है।

टॅग्स :संजय राउतRashtriya Swayamsevak Sanghआरएसएसमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम