लाइव न्यूज़ :

"जैसे तालिबान और अलकायदा अपने विरोधियों को खत्म....," विपक्ष के खिलाफ ईडी-सीबीआई की कार्रवाई पर संजय राउत बोले

By रुस्तम राणा | Updated: March 6, 2023 15:13 IST

केंद्रीय जांच एजेंसी के इस्तेमाल को लेकर राउत ने सोमवार को कहा कि जिस तरह से तालिबान और अल-कायदा अपने विरोधियों को खत्म करने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह सरकार ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने केंद्र सरकार की तुलना अलकायदा और तालिबान से कीउन्होंने कहा कि विपक्ष को सीबीआई और ईडी के द्वारा आतंकित किया जा रहा हैविपक्ष के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को बताया तानाशाही

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने मोदी सरकार की तुलना आतंकी संगठन अलकायदा और तालिबान से की है। केंद्रीय जांच एजेंसी के इस्तेमाल को लेकर राउत ने सोमवार को कहा कि जिस तरह से तालिबान और अल-कायदा अपने विरोधियों को खत्म करने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह सरकार ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ईडी और सीबीआई के माध्यम से भारत के लोगों को आतंकित कर रही है, जो एक तरह की तानाशाही है। 

उद्धव ठाकरे गुट के अहम नेता का यह बयान उस पत्र के एक दिन बाद आया है जिसे विपक्ष की विभिन्न पार्टियों के 9 नेताओं ने संयुक्त रूप से मिलकर पीएम मोदी को केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर लिखा है। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, "जिस तरह से तालिबान और अल-कायदा जैसे लोग अपने विरोधियों को खत्म करने के लिए अपने हाथों में हथियार उठाते हैं, उसी तरह यह सरकार अपने विरोधियों को खत्म करने के लिए ईडी-सीबीआई जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर रही है।"

राउत ने आरोप लगाया कि जिस तरह से वे (केंद्र सरकार) अपने विरोधियों के खिलाफ ईडी-सीबीआई के छापे का इस्तेमाल कर हमें "आतंकित" करते हैं, वह "फासीवाद से अधिक है।" राउत ने कहा, ''इसीलिए कल मुख्य विपक्षी दलों के नौ प्रमुख नेताओं ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनके सामने यह मामला रखा।'' शिवसेना नेता ने हालांकि कहा कि पत्र की जरूरत नहीं थी क्योंकि पीएम मोदी को पहले से ही इस सब की जानकारी थी। राउत ने आरोप लगाया, "ये छापे पीएम मोदी के आदेश पर हो रहे हैं।" 

इससे पहले रविवार को आठ राजनीतिक दलों के नौ नेताओं ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर पीएम मोदी को पत्र लिखा था और आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसियों के "दुरुपयोग" से पता चलता है कि देश लोकत्र से एक निरंकुशता में बदल चुका है। नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के मामलों को दर्ज करने या गिरफ्तार करने का समय "चुनावों के साथ मेल खाता था" जिससे यह स्पष्ट होता है कि की गई कार्रवाई "राजनीति से प्रेरित" थी।

टॅग्स :संजय राउतसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयAl Qaedaतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं