लाइव न्यूज़ :

शिंदे गुट पर संजय राउत का तंज, कहा- बागी विधायकों को सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि कुछ और भी दिया गया

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2022 13:26 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि अगर किसी को गुमराह कर, फंसाकर लेकर गए हैं तो हमें अभी भी उम्मीद है कि वे वापस आएंगे। वे भी हमारे ही लोग हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने कहा कि 200 सीट जीतने की बात यह (एकनाथ शिंदे खेमा) नहीं दिल्ली (भाजपा) वाले कर रहे हैं।उन्होंने ये भी कहा कि हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं, क्या वे तैयार हैं?संजय राउत ने कहा कि ममता (बनर्जी) ने कहा है, सिर्फ पैसा नहीं बल्कि और भी कुछ मिला है।

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को विश्वास जताया कि बागी विधायक वापस आएंगे और मध्यावधि चुनाव में पार्टी 100 सीटें जीतेगी। राउत ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमें अब भी उम्मीद है कि ये विधायक लौट आएंगे। हम हमेशा विद्रोहियों के साथ बातचीत कर रहे थे। वे हमारे लोग हैं और वापस आएंगे। सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। 

राउत ने ये भी कहा कि शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की है। ये किसी और की नहीं हो सकती। आप इसे पैसे के जरिए हाईजैक नहीं कर सकते। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि कुछ और भी दिया। जब यह 'कुछ' सामने आएगा तो यह बड़ा खुलासा होगा। हमें शिवसेना के रूप में 100 सीटें जीतने का भरोसा है। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि मध्यावधि चुनाव होते हैं और सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा।

एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा शिवसेना नेताओं को अयोग्य नोटिस भेजने पर संजय राउत ने कहा, "उन्हें (नोटिस) भेजने दीजिए, यह एक प्रक्रिया है। आदित्य ठाकरे जी को छोड़कर बाकी को दिया गया है, यह मुझे नहीं पता। जिन 14 विधायकों को नोटिस भेजा गया वे भी बालासाहेब ठाकरे के चेले और शिवसैनिक हैं।" मुख्य सचेतक भरत गोगावले ('विद्रोही' गुट से) द्वारा जारी किए गए व्हिप के बावजूद उद्धव ठाकरे के कई वफादारों ने नई सरकार के खिलाफ मतदान करने का विकल्प चुना था। अब आदित्य ठाकरे को छोड़कर, उन्हें अयोग्यता की संभावना का सामना करना पड़ रहा है।

 

टॅग्स :संजय राउतएकनाथ शिंदेBJPशिव सेनाममता बनर्जीBalasaheb Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार