लाइव न्यूज़ :

समुद्र महल: ज्योतिरादित्य सिंधिया, राणा कपूर, नीरव मोदी की वजह से चर्चा में है मुंबई की ये सोसाइटी, जानें इसके बारे में सबकुछ  

By अनुराग आनंद | Updated: March 11, 2020 15:45 IST

मुंबई में प्रतिष्ठित समुद्र महल सोसइटी में 27 मंजिला इमारत है। इस इमारत में नीरव मोदी, राणा कपूर व सिंधिया प्रत्येक का आसियाना है या कभी हुआ करता था।

Open in App
ठळक मुद्देसमुद्र महल में काम करने वाले लोगों ने बताया कि पुराने पड़ोसी के आपस में रिश्ते काफी बेहतर रहे हैं।समुद्र महल सोसाइटी के अन्य निवासियों में वेदांता समूह के प्रतीक अग्रवाल भी शामिल हैं।

मुंबई:मुंबई के बेहद चर्चित समुद्र महल सोसाइटी का नीरव मोदी, राणा कपूर और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे लोगों से काफी गहरा जुड़ाव रहा है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से यह घर काफी चर्चा में रहा है। भ्रष्टाचार की खबरों में रहने वाले नीरव मोदी के बाद यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर का भी इस घर से जुड़ाव रहा है। अब मंगलवार की सुबह, इस सोसाइटी में लंबे वक्त तक रहने वाले कांग्रेस के वफादार ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया भी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद खबरों में बने हुए हैं। 

बता दें कि सिंधिया का मुंबई में इस घर के साथ एक लंबा इतिहास जुड़ा हुआ है। प्रतिष्ठित समुद्र महल सोसाइटी में 27 मंजिला इमारत है। इसी इमारत में नीरव मोदी, राणा कपूर व सिंधिया प्रत्येक का आशियाना है या कभी हुआ करता था। मुंबई में रहने के लिए ग्वालियर के शाही परिवार का ठिकाना समुद्र महल सोसाइटी ही हुआ करता है।

आपको बता दें कि सिंधिया के पास महल के ए विंग में एक डुप्लेक्स और एक छत है। यह संयोग की बात ही है कि इसी घर को यस बैंक के संस्थापक, राणा कपूर को किराए पर दिया गया है, जो बैंक के पतन के कारण प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में है। 

यही नहीं, कुछ दिनों पहले इसी इमारत में राणा कपूर के पड़ोसी और भगोड़े नीरव मोदी की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय ने भी नीलाम किया था। वीएस गायतोंडे, केके हेब्बर, एमएफ हुसैन और अमृता शेर-गिल सहित कई महान कलाकारों की जो भी बेहतर कलाकृतियां नीरव मोदी के पास थीं, वे सब कभी समुद्रमहल में नीरव के घर की सजावट होती थी, जिसे ईडी ने छापा मारकर अपने कब्जे में ले लिया। 

समुद्र महल के एक निवासी ने मुंबई मिरर से कहा कि गार्ड और माली सहित इमारत व सोसाइटी के सहायक कर्मचारी इसकी रीढ़ रहे हैं। वहां काम करने वाले लोगों ने बताया कि वे काफी समय से वहां रहे हैं और इस पूरे परिसर को शानदार बनाए रखा है। यही नहीं वहां काम करने वाले लोगों ने बताया कि पुराने पड़ोसी के आपस में रिश्ते काफी बेहतर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राणा कपूर और नीरव मोदी दोनों देर से घर आते थे और पड़ोसियों के साथ ज्यादा बातचीत नहीं करते थे।

समुद्र महल के संपत्ति की बात करें तो इसमें एक बड़ा स्विमिंग पूल, दो उद्यान और एक व्यायामशाला जैसी सुविधाएं हैं। अक्टूबर 2014 में, निजी इक्विटी निवेश फर्म द ज़ेंडर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष, सिद्धार्थ योग ने इसी सोसाइटी की एक इमारत में 13 वीं और 14 वीं मंजिल पर चार बेडरूम वाले 3,640 वर्ग फुट के डुप्लेक्स को 40 करोड़ रुपये में खरीदा है।

यही नहीं इस सोसाइटी के अन्य निवासियों में वेदांता समूह के प्रतीक अग्रवाल भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल 3 और 4 मंजिलों पर 41.5 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट खरीदा था। वेदांता के स्वामित्व वाली कंपनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज का परिसर में एक बंगला है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के संयुक्त एमडी रामदेव अग्रवाल, इन्फोसिस के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष, नंदन नीलेकमणि भी इसी इमारत में रहते हैं। यही नहीं, समुद्र महल कभी जाने-माने व्यवसायी मनु छाबड़िया और भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या का पता था।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियानीरव मोदीराणा कपूरमुंबईकांग्रेसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर