लाइव न्यूज़ :

‘‘जो भी सच्चा मुसलमान होगा, वह भाजपा को वोट नहीं देगा’’- बोले सपा विधायक इकबाल महमूद, लगाया यह आरोप

By भाषा | Updated: October 21, 2022 07:42 IST

आपको बता दें कि सपा विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सत्तारूढ़ भाजपा आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मुस्लिम समाज के पसमांदा (पिछड़े) तबके को रिझाने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा विधायक इकबाल महमूद ने आरोप लगाते हुए भाजाप पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी मुसलमानों की नहीं हो सकती है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि कोई भी सच्चा मुसलमान भाजपा को वोट नहीं करेगा।

लखनऊ: पसमांदा मुसलमानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़ती सक्रियता के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं विधायक इकबाल महमूद ने कहा है कि भाजपा कभी मुसलमानों की नहीं हो सकती और वह चाहे जितनी कोशिश कर ले, मगर मुस्लिम समाज उसे वोट नहीं देगा। 

‘‘जो भी सच्चा मुसलमान होगा, वह भाजपा को वोट नहीं देगा’’ - महमूद

संभल से सपा विधायक महमूद ने यहां अपने आवास पर लखनऊ में हुए भाजपा के पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन के बारे में संवाददाताओं से कहा कि मुसलमानों की सबसे बड़ी कट्टर विरोधी पार्टी और कोई नहीं, बल्कि भाजपा है तथा ‘‘जो भी सच्चा मुसलमान होगा, वह भाजपा को वोट नहीं देगा।’’ 

जो महात्मा गांधी के हत्यारे की पूजा करते है-उन पर मुस्लिम भरोसा नहीं कर सकते-विधायक

ऐसे में विधायक इकबाल महमूद आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुस्लिम विरोधी संगठन हैं और वे कभी मुसलमानों के नहीं हो सकते। उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की पूजा करते हैं, उन पर मुसलमान कभी भरोसा नहीं कर सकते।’’ 

सपा विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सत्तारूढ़ भाजपा आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मुस्लिम समाज के पसमांदा (पिछड़े) तबके को रिझाने की कोशिश कर रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा तथा कुछ पसमांदा मुस्लिम संगठनों द्वारा लखनऊ में पिछले दिनों पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन आयोजित किए गए थे। 

केशव प्रसाद मौर्य बोले- अगर पसमांदा मुसलमान एक कदम बढ़ाएंगे तो भाजपा उन्हें लेकर 10 कदम बढ़ाएगी

इनमें से एक सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पसमांदा मुसलमानों का आह्वान करते हुए कहा था कि उनके वोट लेकर सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस कई बार सत्ता में आई, लेकिन उन्होंने उन्हें उनका हक नहीं दिया है। उन्होंने कहा था कि पसमांदा मुसलमान एक बार भाजपा पर विश्वास करके देखें। 

वहीं इस पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा था कि अगर वे एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो भाजपा उन्हें लेकर 10 कदम आगे चलेगी। मौर्य ने यह भी कहा था कि भाजपा आने वाले समय में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर तक पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन आयोजित कराएगी।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीBJPनाथूराम गोडसेमहात्मा गाँधीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो